-->

Breaking News

दलित सरपंच शीला जाटव का आरोप - गांव के दबंग जाली दस्तखत कर निकाल रहे पंचायत की राशि



भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र जारी है। आज विधानसभा में मुरैना जिले की ग्राम पंचायत छिनवरा की दलित सरपंच शीला जाटव दंबगाई का विरोध करने पहुंची।जाटव ने आरोप लगाया कि गांव में दबंगों की दंबगाई बढ़ गई है। वे मुझे दलित होने की वजह से काम नही करने दे रहे है। सरपंच जाली दस्तखत कर पंचायत की राशि निकाल रहे है।

दरअसल, पहाडग़ढ़ के छिनवरा गांव में रहने वाली शीला जाटव ने चार साल पहले सरपंच का चुनाव जीता था लेकिन दबंगो ने न केवल उनकी जीत का प्रमाण-पत्र अपने पास रख लिया बल्कि सरपंच के सील-सिक्के लेकर पंचायत का संचालन भी किया जा रहा था। मामले के मीडिया में आते ही कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार के निर्देश पर एडीएम ने दबंगो से सील-सिक्के शीला को दिलवाए थे। दंबगों की इस दंबगाई के चलते उन्होने बीते चार सालों में शासन से मिली राशि कहां खर्च की,अब इसका लेखा-जोखा उनके पास नहीं है। जिसको लेकर सरपंच ने मंगलवार को एक बार फिर कलेक्टर के समक्ष जांच की मांग की अभी तक हुए कार्यों की जांच कराई जाए और लेखा-जोखा सचिव व रामखन सिंह सिकरवार से लिया जाए। । इसी के चलते वह आज बुधवार को विधानसभा पहुंची और अपनी बात रखी।

इस पर मंत्री गोपाल भार्गव ने सरपंच को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद यदि किसी ने अनाधिकृत राशि निकाली है तो उस पर एफआईआर और उसकी रिकवरी की जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com