-->

Breaking News

शहीद दिवस पर युवा एकता परिषद करेगा शहीदों के परिजनों का सम्मान


रीवा : सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहने वाले युवाओं के एकमात्र संगठन युवा एकता परिषद द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के मौके पर भारत माता के वीर शहीदों के सम्मान में काव्य संध्या का आयोजन किया गया है जिसमें मातृभूमि की आन बान और शान की खातिर अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों की शहादत को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजली अर्पित की जाएगी एवं शहीद सपूतों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

युवा एकता परिषद के संरक्षक पंडित सचिन शर्मा ‘सूर्या’ ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शहीदों के सम्मान में पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी दूसरी बार एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन समान थाने के सामने न्यू बस स्टैंड में शायं 6:00 बजे किया गया है। जिसमें वीर शहीद सपूतों के परिजन सादर आमंत्रित हैं। यह कार्यक्रम मुख्यत: शहीदों की याद में आयोजित किया जाता है जिनकी बदौलत आज हम भारतवासी चैन की नींद सो रहे हैं जिनकी बदौलत आज हम सुरक्षित हैं उनको याद कर नमन करना हम युवाओं के लिए गर्व का क्षण होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com