हाट बाजारों में सजने लगी दुर्गा की मनिहारी दुकान आजीविका समूह से मदद लेकर मनिहारी और किराना व्यवसाय किया प्रारंभ
हाट बाजारों में सजने लगी दुर्गा की मनिहारी दुकान
आजीविका समूह से मदद लेकर मनिहारी और किराना व्यवसाय किया प्रारंभ
अनूपपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड पुष्पराजगढ़ के ग्राम सरई पतेरा की दुर्गा नायक समूह से जुड़ने से पूर्व अपने पति के साथ एक दो कमरों के कच्चे मकान में रहते हुये, मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रही थी। कई बार पति को काम की तलाष में गांव से बाहर भी जाना पड़ता था। बच्चों की षिक्षा दीक्षा में भगवान भरोसे चल रही थी। म.प्र. डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिषन अंतर्गत बनाये जा रहे समूह से जुड़ने बाद दुर्गा की स्थिति में परिवर्तन आना प्रारंभ हुआ और अपने समूह षिव स्व सहायता समूह से अपनी छोटी छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए ऋण लेना प्रारंभ किया तथा समय से वापसी भी करने लगी। समूह से ऋण लेना और वापस करने से दुर्गा के अंदर आत्मविष्वास आया और उसने मनिहारी व्यवसाय के लिए समूह से छ‘ः हजार रू ऋण के रूप में लिए और व्यवसाय प्रारंभ किया, धीरे धीरे मनिहारी के काम में लाभ होने लगा और अब दुर्गा के पति भी व्यवसाय बढ़ता देख उसकी मदद करने लगे। मनिहारी का काम अच्छे से जम जाने के बाद, पति पत्नी ने एक अलग व्यवसाय करने की हिम्मत जुटाई और दुर्गा ने पति के लिए समूह से तेरह हजार पांच सौ रू का ऋण समूह से लेकर किराना दुकान की प्रारंभ करवा दी। आज दोनों पति पत्नि समूह से ऋण लेकर किराना और मनिहारी का व्यवसाय सफलता पूर्वक संचालित कर रहे हैं तथा दोनोे से परिवार की आय कम से कम प्रति माह दस हजार रू हो जाती है। कभी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाली दुर्गा आज समूह से जुड़ने के बाद मजदूर से मालिक बन चुकी है। समूह की मदद से स्थापित मनिहारी और किराना व्यवसाय ने उसे और उसके पति को एक सम्मान जनक जिंदगी प्रदान की है। आर्थिक आत्मनिर्भरता ने घर के निर्णयों में भी दुर्गा की भागीदारी बढ़ाई है। अब दुर्गा के अंदर इतना आत्म विष्वास आ चुका है कि कभी घर से बाहर कदम रखन के लिए सोचने वाली दुर्गा अपने दुकान का सामान लेने स्वयं अनूपपुर या शहडोल आती जाती है । सच ही है कुछ करने की ईमानदार कोषिष को यदि एक सहारा मिल जाये तो परिणाम अच्छे ही मिलते हैं। न सिर्फ सामाजिक रूप से दुर्गा के जीवन में बदलाव आया है बल्कि पहले का दो कमरों का कच्चा घर अब टीन शेड में बदल चुका है अैार आगे दुर्गा अपने पक्के इरादों की तरह अपना घर भी पक्का बनाना चाहती है। उसे पूरा विष्वास है कि समूह का साथ है, तो उसके सारे सपने पूरे हो जायेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com