-->

Breaking News

साइडिंग बंद करने के मुख्य बिंदु बताएं उचित कार्यवाही की जाएगी : एसडीएम



साइडिंग बंद करने के मुख्य बिंदु बताएं उचित कार्यवाही की जाएगी : एसडीएम
अमलाई।कोल डस्ट से परेशान ग्रामीणों की दुर्दशा देखने सोमवार को एसडीएम अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे , एसडीओपी उमेश कुमार गर्ग , चचाई थाना प्रभारी पी. सी.कोल पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बैठकर उन्होंने उनकी समस्याओं को जाना और आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी।कोलवासुरी की अंधाधुंध लोडिंग और अनलोडिंग के कारण उड़ते डस्ट से परेशान अमलाई इंद्रानगर वासी एक दशक पूर्व से समस्या झेल रहे है सरकारी कार्यालयों में कागजों और आवेदनों को जमा करते करते थक गए परंतु सरकारी विभाग से कोई जिम्मेदार देखने नही आया। समस्याओं के निराकरण नहीं होता देख ग्रामीणों ने अनशन की तरकीब अपनाई है जिसे देखने जिम्मदार पहुचं तो रहे है परंतु समस्या का निराकरण कहाँ तक होता है इसके विषय मे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है थाना प्रभारी पी. सी. कोल ने कहा शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आंदोलन किया जाए। जिससे किसी को किसी प्रकार की क्षति हो।
कोल साइडिंग हटाओ के नारेबाजी
साइडिंग हटाओ संघर्ष समिति द्वारा लगातार साइडिंग हटाओ के नारेबाजी की गई लगभग पांच से छः सौ की संख्या में रोजाना ग्रामीण उपस्थित हो रहे है और बढ़ रहे प्रदूषण के प्रति विरोध प्रदर्शन कर रहे है लोगों ने बताया कि कोलवाशरी द्वारा रोजाना बीमारी परोसी जा रही है जो सड़को के साथ साथ लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है वातावरण के साथ साथ लोगों को स्वस्थ संबंधित श्वांस रोगों में इजाफा हो रहा है ग्रामीणों ने बताया कि यदि हम लोगो का यह हाल है तो आने वाली पीढ़ी का क्या होगा जिनके लिए काफी हानिकारक सिद्ध हो रहा है कोलवाशरी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com