शोध में सामाजिक मूल्यों का भी रखे ध्यान आईजीएनटीयू में दो सप्ताह का क्षमता विकास कार्यक्रम प्रारंभ देशभर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक ले रहे हैं भाग
शोध में सामाजिक मूल्यों का भी रखे ध्यान
आईजीएनटीयू में दो सप्ताह का क्षमता विकास कार्यक्रम प्रारंभ
देशभर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक ले रहे हैं भाग
अमरकटंक/अनूपपुर
pradeep mishra 8770089979
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन के शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए दो सप्ताह का विशेष क्षमता विकास कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हो गया। कार्यक्रम में देशभर के शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर शोधार्थियों का आह्वान किया गया कि वे शोध के दौरान सामाजिक मूल्यों को भी शोध में समाहित करने का प्रयास करें।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. टी.वी. कटटीमनी ने कहा कि प्रबंधन और समाज विज्ञान के शोध में सामाजिक मूल्यों का अहम योगदान होता है। शोधार्थियों को अपने शोध के दौरान इस पर गहन अध्ययन कर मुख्य बिंदुओं को अपने शोध में शामिल करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से शिक्षकों की क्षमता और उनके ज्ञान को अद्यतन करने में काफी मदद मिलती है।कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीनावथ श्रीनू ने कहा कि 14 दिवसीय कार्यशाला में मुख्य रूप से शोध संबंधी संकल्पना को विकसित करने और इसे लिखने, शोध परिकल्पना तैयार करने, पुस्तक लिखने, विभिन्न प्रकार के शोध के लिए सहायता प्राप्त करने संबंधी जानकारी प्रदान करने और अध्ययन एवं अध्यापन के बारे में शिक्षकों को कई नई जानकारियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें आंकड़ों का अन्वेषण, ई-व्यूज, आर-साफ्टवेयर, एमोज, एसपीएसएस आदि साफ्टवेयर का प्रयोग शामिल है।कार्यक्रम का आयोजन व्यवसाय प्रबंधन विभाग के तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीन प्रो. शैलेंद्र सिंह भदौरिया और प्रो. ए.पी. सिंह ने कार्यशाला की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्रदान की। संचालन डॉ. राहिल युसूफ जई ने किया। धन्यवाद डॉ. एम. संजोय सिंह ने दिया।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com