मोबाइल टावर लगाने की एनओसी रद्द नही कि तो होगो जनआंदोलन
आक्रोशित नागरिकों जनसुनवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौपा
खंडवा(हरसूद)। नगर के सेक्टर नं.5 नया हरसूद संदीप शर्मा द्वारा आवासीय भूखंड में मोबाइल टावर लगाने विरोध थमता नजर नही आ रहा है। रिहायसी इलाके में मोबाइल टावर के दूषपरिणाम को देखते हुए लोग इसके लगाए जाने का विरोध करने लगे है। इसी बीच शहरवासियों ने हरसूद एसडीएम को ज्ञापन सौपकर नगर के रिहायासी इलाके में मोबाइल टावर न लगाए जाने की गुहार लगाते हुए ज्ञापन सौपकर नगर परिषद द्वारा मोबाइल टावर लगाने के लिए दी गई एनओसी को रदद करने की मांग की है। नागरिको का कहना है,कि इस तरह स्कूल के समीप रिहायसी इलाके में मोबाइल टावर लगाना नियम विरूध है। मोबाइल टावर लगाने से उसकी रेडियेशन जनित बीमारियों का भी अंदेशा बना रहता है। यहां उल्लेखनीय है,कि संदीप शर्मा द्वारा इससे पूर्व नगर के सेक्टर नं.३ में जो मोबाइल टावर लगाया गया उसकी रेडियेशन तरंगों के कारण वहां रहने वाले कैलाश दुबे कें यहां पुत्र वेदांत विकालांग निशक्त अवस्था में हुआ है। ज्ञापन में संध्या दीवान,शोभा दुबे,राजेन्द दीवान,जितेन्द्र सिंह,मोहित शर्मा,कुलदीप शर्मा,राधेश्याम नामदेव,गणेश शुक्ला,शांतिलाल गुप्ता,संजय सिकलीकर का कहना है,कि अगर नगर के रिहायासी इलाके में शासन द्वारा मोबाइल टावर लगाने की अनुमति को शीघ्र ही निरस्त नही किया गया,तो इसके लिए जनआंदोलन किया जाएगा। इस पर एसडीएम जगदीश मेहरा ने लोगो को आश्वासन देते हुए मोबाइल कंपनी को नोटिस जारी कर इस मामलें में नगर परिषद को तलब किया है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com