-->

Breaking News

जीयों और जीने दो के संदेश से साथ मनी महावीर जंयती


धर्मिक आयोजन - नगर में महावीर जंयती धूमधाम से नमाई गई।
खंडवा(हरसूद)। स्थानीय सकल जैन समाज द्वारा गुरूवार को भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। आंखों में श्रद्धा का सागर और होठों पर जय महावीर का जयघोष के साथ स्थानीय सकल जैन समाज द्वारा प्रात ८ बजे से नगर में विशाला शोभायात्रा निकाली गई। श्री पाशर्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याण दिवस उत्सव मनया गया। यहां पर पूजा अर्चना कर आरती की गई। वही जैन स्थानक भवन में नवकार मंत्र का जाप,भक्ताबर का पाठ सहित दिन भर अनेक धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। महावीर जंयती के अवर पर नगर के मेन रोड छनेरा स्थिति संतोष जैन सर के निवास से प्रात ८ बजे से महावीर जंयती पर महावीर स्वामी की शोभायात्रा में समस्त श्रावक बंधु स्वेत वस्त एवं श्रविकाएं केसरिया वस्त्र पहने शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के फीलगुड चौरहो से मेन रोड, सडियापानी तिराहा होते हुए पाश्र्वनाथ मंदिर में समापन के रूप में परिवर्तित हुई। यहां पर पूजा अर्चना व अरती के पश्चात जैन स्थानक भवन में १० बजे से १ बजे के बीच नवकार मंत्र का जाप व भक्तांबर का पाठ तथा धर्म उदबोधन हुआ। दोपहर २ से ४ बजे महिला मंडल के सानिध्य में श्रविकाओं द्वारा धर्म आराधना की। इस अवसर पर प्रीतमदास बनारसीदास जैन,कर्नल सेठ,संतोष जैन,आनंद साड,सुरेश जैन,भूषण जैन,मनोज जैन,आषीश जैन,तरूण जैन,केवल जैन,राजू जैन,महेश जैन,संजय जैन सहित बडी संख्या में समाजजन मौजूद थें।  



No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com