फिल्म ‘पैडमैन’ की राह पर भाजपा सरकार और कांग्रेस
भोपाल : घर घर पहुंचने के लिए प्रदेश भाजपा सरकार और प्रदेश कांग्रेस पार्टी दोनों ने ही अब फिल्म ‘पैडमैन’ की राह अपनाई है। जहां कांग्रेस महिलाओं को अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए उन्हें पार्टी के चिह्न लगे लिफाफे में सेनेटरी नेपकिन बांट रही है। वहीं भाजपा सरकार ने एक अनूठा अभियान छेड़ा है। प्रदेश बीजेपी सरकार ने महिलाओं से पीरियड्स (माहवारी) पर उनके विचार मांगे हैं। गौरतलब कि हाल ही में आई अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ ने दुनियाभर में लोगों को प्रभावित किया है। ये फिल्म महिलाओं को खासी पसंद आई है। इसमें पीरियड्स (माहवारी) जैसे विषय को लेकर समाज में फैली गलत धारना और शर्म को दूर करने की कोशिश की गई है। ऐसे में प्रदेश भाजपा सरकार और कांग्रेस दोनों ने ही आगामी चुनावों को देखते हुए महिलाओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए इस फिल्म का अनुशरण किया है।
पंजे के लिफाफे में पैड: महिला कांग्रेस की राष्टÑीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने भी अपने पदाधिकारियों को घर घर जाकर सेनेटरी नेपकिन बांटे ने की सलाह दी है। इसी के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस भी इस काम में जुट गई है। बीते दिनों गांधी नगर में महिला कांग्रेस ने पार्टी चिह्न वाले लिफाफे में सेनेटरी नेपकिन महिलाओं को बांटे। इसके साथ ही कांग्रेस ने इस पर लगने वाले 12 जीएसटी के बारे में भी बताया।
नो शेम इन मेनिसट्रेशन
बीजेपी सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘नो शेम इन मेनिसट्रेशन’ नाम से एक अभियान की शुरुआत की गई है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट्स ट्विटर के जरिये दी है। इसमें कहा गया है कि बात करने से ही बात बनेगी। आइए माहवारी के विषय पर चर्चा करें और सभी भ्रांतियों को दूर करें।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com