चित्त की प्रवृत्तियों का व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव होता है: डाँ रामाधार उपाध्याय
सिलवानी : ग्राम बीकलपुर में चल रहे श्री राम चरित मानस सम्मेलन के चतुर्थ दिवस पर प्रबचन मंच से कहा कि हमारे चित्त की प्रवृत्तियों से हमारे जीवन में संग और कुसंग का समावेश होता है,अयोध्या में रानी कैकई की दासी मंथरा की चिंतन प्रवृत्ति सर्वथा विपरीत थी,तभी तो उसने कैकई के मन की दिशा और दशा को बदल दिया था,तभी उसने कैकई को विपरीत रुप से प्रेरित किया कि तुम भरत के लिए अयोध्या का राज्य प्रदान करने,हेतु महाराज दशरथ से कहो और राम के लिए चौदह वर्ष के लिए वनवास की मांग करो।आशय यह है कि,दूषित मन के लोगों का साथ करने से ,हमारा जीवन विपरीत मार्ग पर उन्मुख हो जाता है ।इसलिए हमको सतसंग करके,सद्पुरूषों का साथ करना चाहिए,भगवान के चरणों का आश्रय लेकर जीवन यापन करके,निरन्तर यह प्रार्थना करना चाहिए कि मुझसे कोई पाप कर्म ना हो जाये,जीवन में चित्त की शुद्धि के लिए आहार की शुद्धि होना जरूरी है,जो खाने योग्य नहीं है ,उसे नहीं खाना चाहिए,मानव की प्रकृति के अनुसार ही भोजन अतः पवित्र शाकाहार ग्रहण करके,ही अपना जीवन यापन करने से मन पवित्र होता हैं,जबकि अखाद्य वस्तु के खाने से मन की अपवित्रता हमको, पाप कर्म की ओर ले जाता है। अतः आहार शुद्ध रखना जरुरी है।हमें सत कर्म करते हुए,प्रभु चरणों का आश्रय लेकर प्रार्थना करें,कि मैं सदैव सतकर्म करके,जीवन जायें। पं . राजेन्द्र पाठक मऊ रानीपुर,पं. कमल किशोर भार्गव ,बरेली ने भी प्रबचन दिये प्रबचन सुनने के लिये आस पास के छेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com