-->

Breaking News

चचाई में राष्ट्रीय संरक्षा दिवस का सप्ताह शुभारम्भ



चचाई में राष्ट्रीय संरक्षा दिवस का सप्ताह शुभारम्भ

चचाई। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताहांत चलने वाले कार्यक्रमों का शुभारम्भ समारोह मुख्य अभियंता इंजी.आर.के. गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अभियंता ने अपने उदबोधन में अधिकारियों,कर्मचारियों को राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह की गतिविधियों में सक्रीय रूप से भाग लेने हेतु सराहना की। आप ने अपने संदेश में श्रमिक सुरक्षा एवं उत्पादन को सर्वोच्य प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया, इस अवसर पर आपने बताया कि गत वर्ष हमारा विद्युत गृह दुर्घटनारहित वर्ष रहा एवं आने वाले वर्ष में भी कोई दुर्घटना न होने पाये इस हेतु सभी प्रयास किये जायें। आपने बताया कि कार्य करते समय हमेशा चार सूत्रों को याद रखें,प्रथम-आस्था, दूसरा- लगन, तीसरा-परिपालन एवं चौथा-समर्पण का पूर्ण पालन करें तो निश्चित रूप से दुर्घटनाओं से बचे रहेंगे एवं अपने दुर्घटना शून्य लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में संरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, संरक्षा पोस्टर प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिता का इसके अतिरिक्त संरक्षा गतिविधियों में भाग लेने वाले श्रमिकों को पुरूस्कार एवं उपहार प्रदान किये जायेगे। अग्निशमन विभाग एवं केमिकल विभाग द्वारा अग्निशमन तथा क्लोरीन गैस रिसाव का मॉकड्रिल के माध्यम से प्रदर्शन एंव कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया  जायेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारी जे पी निषाद, आर.के.कोहली,ओ.पी.शर्मा, सहित अधिकारी/कर्मचारी, ठेकेदार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com