-->

Breaking News

विधानसभा पहुंचते ही गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने किया महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान



भोपाल : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दुनिया भर में महिलाओं के जज्बे का सम्मान किया जा रहा है, और कई तरह के आयोजन भी हो रहे हैं। इसी क्रम में आज जब गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह विधानसभा पहुंचे तो सबसे पहले उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान किया। महिला दिवस की शुभकामनायें दी। इस मौके पर पुलिस अफसर ने उनका आभार व्यक्त किया।

महिला कर्मचारियों को सम्मान और महिला दिवस की शुभकामनाएं देने के बाद गृह मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए भी प्रतिबद्ध है। महिला सुरक्षा के लिए सरकार ने सख्त कानून बनाया है|  ये गौरव का विषय है कि पुलिस में भी अब तेजी से महिलाओं की संख्या बड रही है और प्रदेश सरकार ने इसी को देखते हुए पुलिस विभाग में महिलाओं को 33 फीसदी का आरक्षण दिया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com