जिला प्रशासन के अस्वाशन से स्थगित हुआ क्रमिक अनशन अमलाई में चल रहा था क्रमिक अनशन एक भी दिन नही पहुंचे क्षेत्रिय विधायक
जिला प्रशासन के अस्वाशन से स्थगित हुआ क्रमिक अनशन
अमलाई में चल रहा था क्रमिक अनशन एक भी दिन नही पहुंचे क्षेत्रिय विधायक
अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा-8770089979
अमलाई कोल साईडिंग हटाओं संघर्ष समिति द्वारा बीते 25 फरवरी से महावीर कोल बेनीफिकेषन के द्वारा किये जा रहे कोल प्रदूषण के खिलाफ अमलाई साईडिंग को हटाने की माॅग को लेकर क्रमिक अनषन किया जा रहा था जो कि लगातार 25 फरवरी से 16 मार्च तक चला जिसमें मुख्य रूप् से नगर की महिलायें आंदोलन का मोर्चा सम्हाले हुये थीं। व संघर्ष समिति के पदाधिकारीगण व नगर के नागरिक लगातार इस आंदोलन को सफल बनाने में जुटे हुये थे। जिसमें इस भीषण समस्या को देखते हुये जिला प्रषासन अनूपपुर भी आम जनमानस के दर्द को समझते हुये तत्काल इसके खिलाफ जांच कर प्रतिवेदन कलेक्टर अनूपपुर सहित उच्चस्तरीय अधिकारियों को किया गया। जिला प्रषासन की तरफ से पहली बार 5 मार्च को आये तेजतर्रार अनुविभागीय अधिकारी अनूपपुर प्रवीण फुलपगारे ने महिलाओं से बात करते हुये कहा कि हम आपका दर्द समझते हैं जिला प्रषासन इसकी निष्पक्ष जांच कर सक्षमक कार्यवाही करेगा। उसके बाद आंदोलनकारियों का प्रतिनिधिमण्डल कलेक्टर अनूपपुर से मिलकर समस्या बताई जिस पर उन्होने तत्काल जांच एसडीएम व प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी शहडोल के माध्यम से कराया। और इनके खिलाफ न्यूसंेस का केस दर्ज कर जांच करना शुरू किया, जिला प्रषासन का सकारात्मक रवैया को देखते हुये और लगातार जिला प्रषासन व अनषनकारियों के बीच चल रही सफल वार्ता पर यह तय किया गया कि जब तक कोलवाषुरी के खिलाफ जांच चलती रहेगी तब तक यह साईडिंग पूरी तरह से बंद रहेगी। यहां से कोई भी कार्यवाही नहीं होगी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर उक्त बातें एसडीएम अनूपपुर ने यहां की हजारों जनता को आष्वस्त किया। उनकी बातों से सहमत होते हुये यहां कि हजारों महिलाओं ने भारत माता की जय के उद्धोष के साथ उक्त आदंोलन के स्थगन पर अपनी सहमति जताई
आन्दोलन में नही मिला विधायक का सहयोग लोग नाराज
अमलाई में कई दिनों तक अपनी मांगों को लेकर क्षेत्र के लोग व साइडिंग हटाओं के अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ कई पार्टियों के नेता पदाधिकारी जनप्रतिनिधी आन्दोलन में सहयोग किए लेकिन वहीं क्षेत्र के विधायक रामलाल रौतेल पूरे आन्दोलन के दौरान एक भी दिन नही पहंुचे वहीं इससे क्षेत्र कीजनता अब रामलाल रौतेल को आगामी चुनाव में इसका परिणाम दिखानें वाले है लोगो का कहना है कि बडा सोेच समझकर हमने अपना मत इन्हें देकर कुर्सी में बैठाया की हमारे समस्याओं को समझेगें लेकिन यहां विधायक लोगो पर कोई ध्यान नही दे रहे है जल्द ही इसका परिणाम क्षेत्रवासी देगें विधायक के एक भी दिन न पहुंचने पर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com