-->

Breaking News

मध्यप्रदेश HC के इतिहास में पहली बार एक साथ 17 न्यायाधीशों ने ली शपथ



जबलपुर। किसी भी अतिरिक्त न्यायाधीश को स्थायी न्यायाधीश बनने पर आमतौर पर सीजे चेम्बर में शपथ दिलाई जाती है, लेकिन मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ 17 अतिरिक्त जजों ने स्थायी जज की शपथ ली है।मुख्य न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने सभी को साउथ ब्लॉक सभागार में आयोजित गरिमामय समारोह में शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यपीठ जबलपुर और खंडपीठ इंदौर व ग्वालियर के सभी न्यायाधीश मौजूद रहे।हाईकोर्ट की तीनों पीठों में जजों के कुल 53 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 32 जज कार्यरत हैं और 21 पद रिक्त पड़े हैं।इस दौरान एजेंडे में शामिल विभिन्न बिन्दुओं पर विमर्श हुआ।

इन जजों ने ली शपथ

जस्टिस अतुल श्रीधरन

जस्टिस सुश्रुत धर्माधिकारी

जस्टिस विवेक रूसिया

जस्टिस आनंद पाठक

जस्टिस जगदीश प्रसाद गुप्ता

जस्टिस अनुराग कुमार श्रीवास्तव

जस्टिस हौसला प्रसाद सिंह

जस्टिस अशोक कुमार जोशी

जस्टिस विवेक अग्रवाल

जस्टिस नंदिता दुबे

जस्टिस राजीव कुमार दुबे

जस्टिस अंजुली पालो

जस्टिस वीरेंदर सिंह

जस्टिस सुनील कुमार अवस्थी

जस्टिस विजय कुमार शुक्ला

जस्टिस गुरपाल सिंह आहलूवालिया

जस्टिस सुबोध अभ्यंकर

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com