रेत खदान के ठेकेदार व चौंकीदार के द्वारा बलबहरा के ग्रामीणजनों पर झूठा मामला लादने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी व कलेक्टर के नाम ज्ञापन कांग्रेस नेता के ईषारों पर हो रहा अवैध रेत उत्खनन दायरे से हट कर कर रहे रेत उत्खनन
रेत खदान के ठेकेदार व चौंकीदार के द्वारा बलबहरा के ग्रामीणजनों पर झूठा मामला लादने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी व कलेक्टर के नाम ज्ञापनकांग्रेस नेता के ईशारों पर हो रहा अवैध रेत उत्खनन दायरे से हट कर कर रहे रेत उत्खनन
अनूपपुर/ प्रदीप मिश्रा -8770089979
म.प्र. में लगातार रेत माफिआयों के हौसले बुलंद हो रहेे है और किसी भी रूप् से माफिया पैसा कमाने के लिए कोई भी हद पार कर जा रहे है चाहे कोई भी नियम कानून को रौदना हो यह सफेदपोस नेता नेतागिरि का चोला ओढ माफिया गिरी करने में उतारू है वैसे तो प्रदेष में रोजाना एक मामला सामने आता है ऐसा एक मामला अनूपपुर जिले से लगे ग्राम पंचायत बलबहरा की है जहां कांग्रेस नेता व उनके साथियों ने पूरी जुगाड बनाकर पैसा कमाने का तरीका बनाया है चाहे उसके लिए कोई भी नियमों को तोडना पडे ज्ञात हो की बलबहरा में पेयजल की विकट समस्या है तथा किसी भी कुआॅ व तालाब में एक भी बूंद पानी नही है जिससें ग्रामीणजनों तथा पषुपक्षियों को पीने तथा आम निस्तार हेतु पानी नही मिल पा रहा है जिसको दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत बलबहरा के आम नागरिकों तथा ग्रामवासियों ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित किया तिपान नदी पुल के पास अस्थायी रूप से पानी रोकने का कार्य किया जाना सुनिष्चित किया गया तथा सभी ग्रामवासियों पंचायत के आपसी जनसंख्या से दिनांक 12.01.2018 को तिपान नदी में पुल के पास अस्थायी रेत बंधान किया पानी रोकने का कार्य किया गया उक्त रेत बंधान पर उपयोग हेतु पर्याप्त मात्रा में पानी संचय हो गया था परंतु रेत खदान के ठेकेदार विजय शुक्ला व चौकीदार इंन्द्रभान राठौर के द्वारा उक्त रेत बंधान को तोडवा दिया गया जिससे पूरा पानी बह गया जिसकी सुचना हमारे ग्राम पंचायत द्वारा अनुविभागीय अधिकारी महोदय तहसील जैतहरी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जनपद पंचायत जैतहरी को सुचित किया गया था विदित हो विदित हो की इसके बाद भी ग्राम पं. सहयोग से ग्रामीणजनों द्वारा पुनः उक्त रेत बंधान को बंधवा दिया गया था जिसके बाद पुनः रेत खदान के चौकीदार इन्द्रभान राठौर के द्वारा उक्त रेत बंधान को पुनः तोडवा दिया गया तथा ठेकेदार विजय शुक्ला एवं चौकीदार इन्द्रभान राठौर के द्वारा यथा स्थल पर जाकर इस बात की धमकी दी गई की तुम लोगों के रेत बंधान के कारण हमारा रेत निकलना बंद हो गया है तुम जितनी भी बार इसको बांधोगें हम इसको तोडवा देगें तुमको जो भी करना हो कर लो इस बात की जानकारी हमारे ग्राम पंचायत द्वारा थाना प्रभारी जैतहरी को लिखित रूप से दी गई थी
इसके अलवा पुनः ग्रामीणजनों के द्वारा उक्त रेत बंाध दिया गया तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जनपद पंचायत जैतहरी एवं खनिज निरिक्षक महोदय अनूपपुर के द्वारा उक्त स्थल पर जाकर समझाईस दी गई तथा पानी को रोकने की बात कही गई थी रेत खदान ठेकेदार व चौकीदार द्वारा रात में कई बार हमारे अस्थाई रेत बंधान को तोडवा दिया जाता था जिससें चिंतित होकर हमारी ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों ने यह निर्णय लिया की उक्त रेत बंधान की सुरक्षा करना एवं पानी को रोके रहना हमारा कर्तव्य है इसीलिए बारी बारी से 4 से 6 ग्रामीण जन मिलकर रात में उक्त रेतबंधान की तकवारी करेगें जिससे ठेकेदार व चौकीदार फिर रेत बंधान को ना तोडवा सें रेत खदान ठेकेदार व चौकीदार द्वारा जब चौंथी बार रेत बंधान को तोडने में कामयाब नही हो पाया तो ठेकेदार विजय शुक्ला व चौंकीदार इन्द्रभान राठौर के द्वारा खुलेआम यह धमकी दी गई की जहां रेत निकासी का रास्ता है एवं जहां रेत का भण्डारण होता है वह आदिवासी षिवप्रसाद भरिया की भूमि है हम उसी को आगे करते हुए तुम लोगों के खिलाफ झूठा व फर्जी प्रकरण दर्ज करवा देगे इसी क्रम में जब उनके द्वारा अपने मंसूबे में कामयाबी नही मिल पाई तो दिनांक 08.03.2018 को हम ग्रामीणजनों के खिलाफ झूठा व फर्जी षिकायत दर्ज करवा दी गई है उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक महोदय अनूपपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतहरी व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष रूप से जांच कराये जाने को लेकर मांग किए है


No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com