-->

Breaking News

बिजुरी में धूमधाम के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष बाइक रैली निकालकर मनाया गया नूतन वर्ष उत्सव


बिजुरी में धूमधाम के साथ मनाया गया हिंदू नव वर्ष बाइक रैली निकालकर मनाया गया नूतन वर्ष उत्सव


बिजुरी / प्रदीप मिश्रा - 8770089979

कोयलांचल नगरी बिजुरी में भारतीय नव  संवत्सर 2075 चैत्र शुक्ल 1 शुभ संवत 2075 रविवार  युगाध्द 5120  तदनुसार 18 मार्च सन 2018 भारतीय हिंदू नव वर्ष बड़े ही धूमधाम के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघविश्व हिंदू परिषदद्वारा दोपहर 2:00 बजे कपिलधारा श्रमिक सदन के   प्रांगण में बैठक आयोजित की गई बैठक में भारत माता के चित्र पर तिलक वंदन फूल माला तथा दीप प्रज्वलित कर हिंदू नूतन वर्ष उत्सव का शुभारंभ किया गया तथा सभी उपस्थित जनों के माथे पर तिलक लगाकर हिंदू नववर्ष की बधाई शुभकामनाएं दी गई। बाइक रैली निकालकर हिंदू नव वर्ष उत्सव मनाया गया:- दिन के 3 बजे  से कपिलधारा श्रमिक सदन से   माईनस होते बिजरी   तक सैकड़ों हिंदुओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई तथा हनुमान मंदिर चौक   में दुर्गा  माता की आरती पूजा   अर्चन कि गयी तथा दीप प्रज्वलित कर हिंदू नव वर्ष को उत्सव के रूप में मनाया गया। हिन्दु नव वर्ष रैली  में सम्मिलित प्रमुख रुप से:-वाल्मीकि तिवारी,लवकुश शुक्ला,अजय शुक्ला, रमेश गुप्ता,नपाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह,सारदा शर्मा,अम्बिका शुक्ला,मनीष मिश्रा,भूपेंद्र तिवारी,रमाकांत तिवारी,थानेश्वर  द्विवेदी,हेमू बाहुबली,दीपक गुप्ता,संजीव पांडेय,मुकेश  जैन,माखन चन्द्रा,सूरज पाठक,श्यामचन्द्र पांडेय,बृज  किशोर शर्मा,अनुराग गुप्ता ,राज कमल तिवारी,सुनील पासी आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com