भाजपा को झटका : जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा ने थामा कांग्रेस का हाथ
रीवा : जिला पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा विधायक नीलम मिश्रा के पति अभय मिश्रा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। अभय मिश्रा ने दिल्ली जाकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
अभय मिश्रा रीवा जिले के सेमरिया से पूर्व विधायक है और वर्तमान में रीवा जिला पंचायत अध्यक्ष हैं, वहीं वर्तमान में उनकी पत्नी नीलम मिश्रा सेमरिया से विधायक हैं। अभय मिश्रा 2008 में भाजपा की टिकट पर सेमरिया से विधायक बने थे, उसके बाद उन्होंने 2013 में अपनी पत्नी उसी सीट से खड़ा किया था । आज अभय मिश्रा ने दिल्ली में AICC महासचिव मान. दीपक बाबरिया एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव की मौजूदगी में कांग्रेस ज्वाइन कर ली।

अभय मिश्रा के कांग्रेस में शामिल होने पर भाजपा का बयान आया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा कि ये बगावती नहीं भगावती तेवर हैं.
प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले अभय मिश्रा को पार्टी से निलंबित किया गया था. और पार्टी को उनके रंग ढंग पहले से पता थे. हालाकि अभी अभय मिश्रा और कांग्रेस का कोई बयान नहीं आया है.
प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले अभय मिश्रा को पार्टी से निलंबित किया गया था. और पार्टी को उनके रंग ढंग पहले से पता थे. हालाकि अभी अभय मिश्रा और कांग्रेस का कोई बयान नहीं आया है.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com