-->

Breaking News

2018 में मध्यप्रदेश के चुनावी अखाड़े में उतरेगा कर्मचारी संगठन 'सपाक्स', टक्कर देने आ रहा है उगता सूरज



भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव को लेकर नई-नई पार्टियां मैदान में उतर रही है। भाजपा का इस बार मुकाबला सिर्फ कांग्रेस , आप, या सपा से नही बल्कि कई अन्य राजनैतिक दलों से होने वाला है। 2018  में भाजपा की राह में कई मुश्किलें खड़ी होने वाली है।हर पार्टी अपना चुनाव में पंजीयन करवाकर प्रदेश की शिवराज सरकार और केन्द्र की भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार है। इसी कडी में सपाक्स भी राजनैतिक मैदान में उतरने को तैयार है। इसके लिए सपाक्स ने चुनाव आयोग में पंजीयन के लिए आवेदन दिया है।

सपाक्स ने अपनी पार्टी का नाम उगता सूरज रखा है, जिसका मतलब एक नई सुबह  है।नई पार्टी विधानसभा चुनाव में केसरिया ध्वज पर उगते सूरज का चिन्ह लेकर मैदान में उतर सकती है। संगठन ने तय किया है कि वे क्षेत्रीय स्तर पर सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के साफ-सुथरी छवि के लोगों को मैदान में उतारेंगे। सपाक्स ने पार्टी के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने शुरु कर दिए है। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। संगठन के इस कदम ने राजनैतिक चर्चाओं मे सरगर्मियां बढ़ा दी है।

उगता सूरज पार्टी के संस्थापकों को पूर्ण विश्वास है कि उनकी नई राजनीतिक पार्टी जन आंदोलन खड़ा करने मे तथा सार्वजनिक जीवन में जवाबदेही और पारदर्शिता के महत्व के बारे में जन जागरूकता पैदा करने मे सफल होगी।सोशल मीडिया में लोग आरक्षण के वर्तमान स्वरूप जैसे ज्वलंत विषय पर आगे बढ़कर लिख रहे हैं। आरक्षण का मुद्दा एक ऐसा मुद्दा है जिसपर वर्तमान में कोई भी राजनीतिक पार्टी या व्यवस्था कुछ करेगी ऐसा किसी को भी विश्वास नहीं है। इस मामले में उगता सूरज पार्टी ही एक अपवाद है।

क्या है सपाक्स

सपाक्स संस्था सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी कर्मचारी संस्था मध्य प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों का संगठन है। सपाक्स का मुख्य उद्देश्य सरकारी नौकरियों मे एवं पदोन्नति मे आरक्षण को समाप्त कराना है।  झूठे दलित एक्ट प्रकरणों की बढ़ती संख्या देखते हुये हरिजन एक्ट को तर्क संगत बनाते हुये समान नागरिक कानूनों का निर्माण कराना हैं। आदिवासी और हरिजन वर्ग के आरक्षण के प्रावधानों में पिछड़ा वर्ग के जैसे आय सीमा की बंदिश लगाते हुये क्रीमीलेयर का प्रावधान लागू कराने स्पाक्स संघर्षरत हैं।

उगता सूरज पार्टी

इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य पदोन्नति में आरक्षण है। पार्टी का कहना है कि  किसानों के मुद्दे, भ्रष्टाचार, काला धन, आर्थिक संकट, गरीबी, नौकरियों का अकाल, घोर पूंजीवाद, शिक्षा मे कुप्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, कमजोर वर्ग तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, कानून-व्यवस्था पर कभी समझौता नहीं करेगी।पार्टी राष्ट्र की प्रगति, शांति और सुरक्षा के लिए समर्पित रहेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com