अनूपपुर जिले के अंतर्गत संचालित समस्त अशासकीय हाईस्कूल हायर सेकण्डरी स्कूलों कीहुई समीक्षा
अनूपपुर जिले के अंतर्गत संचालित समस्त अशासकीय हाईस्कूल हायर सेकण्डरी स्कूलों कीहुई समीक्षा
अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा - 8770089979
आयुक्त शहडोल संभाग रजनीश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार आज उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर मे आयोजित विशेष बैठक मे जिले मे संचालित समस्त अशासकीय हाईस्कूल हायर सेकण्डरी स्कूलों की समीक्षा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग सहदेव सिंह मरावी द्वारा की गयी। विद्यालयों द्वारा छात्रों के गणवेश निर्धारण , पाठ्य पुस्तके एवं अन्य सामग्री का निर्धारण, विद्यालय द्वारा निर्धारित विविध प्रकार के शुल्कों का निर्धारण, वाहन व्यवस्था , विद्यालय मे कार्यरत स्टाफ एवं दैनिक वेतन भोगियों के कार्यों की समीक्षा, विद्यालय की भवन संरचना एवं अन्य आवश्यक विषयों पर विस्तृत चर्चा कर समीक्षा की गयी। बैठक मे जिला शिक्षा अधिकारी यूके बघेल , जिला परियोजना समन्वयक श्री हेमंत खैरवाल, एपीसी श्री देवेश बघेल समेत जिले मे संचलित 66 अशासकीय स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com