मीटर वाचकों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाई
मीटर वाचकों की हड़ताल से बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ाई
अनुपपुर जिले के सभी वितरण केंद्र में बिजली बिल समय पर न मिलने व बिजली कटौती से उपभोक्ता परेसान
लाइन मैन व लाइन इंस्पेक्टर की ड्यूटी बिजली सुधार की जगह बिल वितरण व मीटर रीडिंग में लगाई गई
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा - 8770089979
जिले में बिजली मीटर वाचकों द्वारा अपनी जायज मांग नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदेश स्तर पर चल रहे अनिश्चित कालीन हड़ताल के कड़ी मे अनूपपुर जिले में भी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से जिले के सभी विधुत वितरण केंद्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है आपको बता दे कि मण्प्रण्पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी के अंतर्गत 17 वर्षो से लगातार विभाग में बिजली मीटर वाचक पद पर कार्य कर रहे है जिन्हें अभी तक नियमित करने को लेकर किसी प्रकार कोई व्यवस्था नही बनाई गई बल्कि विभाग द्वारा पिछले माह में निजी स्वार्थ के लिए शहडोल वृत;विभागद्धसे नया निविदा टेंडर सूचना जारी करने के लिए नोटिस चस्पा कर दिया गया जिनमे अनूपपुर एशहडोल व उमरिया तीनो जिले सामिल है जिस निविदा टेंडर सूचना को चस्पा किये जाने के विरोध में तीनों जिले के मीटर वाचकों को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर का सहारा लेना पड़ा जहाँ तीनो जिलो के मीटर वाचकों के अपील की सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय से राहत;स्टेद्ध प्रदान की गई है परन्तु आज अनूपपुर जिले के चचाई एअनूपपुर एकोतमा एबिजुरी एराजेन्द्रग्राम एअमरकंटक एव जैतहरी वितरण केंद्र के अंतर्गत सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है मीटर वाचकों के हड़ताल पर चले जाने से विभाग के उच्च अधिकारी कार्यपालन यंत्री द्वारा निर्देशित कर लाईन मैन व लाइन स्पेक्टर द्वारा बिजली बिल बितरण करवाना ए घर घर जा कर मीटर रीडिंग करने की ड्यूटी तो जरूर लगा दिया गया है परंतु न तो विभाग के कर्मचारियों लाइन मैन व लाइन स्पेक्टर द्वारा समय पे बिजली बिल पहुचाया जा रहा और न ही अपने खुद के कार्य लाइन मेंटेनेंस करने को लेकर ध्यान दिया जा रहा जिस लचर व्यवस्था की मार पूरे जिले के बिजली उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है आय दिन परेशान हो कर उपभोक्ता बिजली ऑफिस के चक्कर काटते दिख रहे है अब तो आलम यह हो गया है यदि बिजली कट जा रही है तो उपभोक्ताओं को कई घंटों बिजली आने को इंतजार करना पड़ रहा है अधिकारी तो केवल अपनी पीठ थपथपाने के लिए अपने कर्मचारियों को निर्देशित जरूर कर देते है पर जमीनी हकीकत भी है कि जिन लाइन मैन व लाइन इंस्पेक्टर का कार्य बिजली मेंटेनेंस;सुधारद्ध को निरंतर कार्य करने को है जिससे कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे उन्हें अचानक मीटर वाचक का कार्य साथ ही बिजली सुधार करने जैसे कार्य सौंप दिया जाएगा तो निचिंत तौर पर दोनों पद का कार्य एक साथ कर पाना संभव नही है अंततः पूरे जिले का बिजली व्यवस्था ठप होते दिख रही है जिस विभाग की लचर व्यवस्था का खामियाजा बिजली उपभोक्ताओं को भुगतनी पड़ रही है आज मौसम को देखते हुए यदि घंटे भी बिजली गुल हो जाती है तो कितनी समस्या का सामना करना होता है वही आज पूरे जिले में बिजली बिल वितरण करने में लगे विभाग के लाइन मैन व लाईन इंस्पेक्टर को व्यस्त होने पर बिजली व्यवस्था खराब हो जाने पर कई घंटों तक बिजली गुल पड़ी रह रही है जिसे कर्मचारियों द्वारा समय अनुसार सुधार नही किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को पसीने पोछते हालत खराब होते दिख रहे है निश्चित रूप से यदि बिजली मीटर वाचक अपने कार्य पर पुनः वापस नही आएंगे तब तक बिजली उपभोक्ताओं को निरन्तर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैध्

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com