-->

Breaking News

राजधानी में पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्कर, 12 हजार का माल बरामद



भोपाल। राजधानी भोपाल की जहांगीराबाद थाना पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 12 हजार रुपए कीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है।

जहांगीराबाद थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक गांजा तस्कर को खटलापुरा घाट के पास से हिरासत में लिया गया। आरोपी की पहचान अकबर, के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी अकबर की तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो 150 ग्राम वजनी गांजा बरामद हुआ है। बरामद किए गए सामान की कीमत 12 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी अकबर के खिलाफ 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज शनिवार को आरोपी को जिला अदलात में पेश किया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com