उपचुनाव: लोकसभा की 4 और राज्य विधानसभाओं की 10 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू
नई दिल्ली : कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी और गठबंधन उम्मीदवार के बीच मुकाबला कांटे का चल रहा है. गठबंधन उम्मीदवार तबस्सुम हसन दूसरे राउंड की मतगणना में 3000 वोट से आगे चल रही थीं. बीजेपी की मृगांका सिंह को पहले राउंड की मतगणना में 3746 वोट ही मिले थे. फिलवक्त 4 लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है. मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई. इनमें सबसे महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया है, जबकि उत्तर-पूर्वी भारत की नागालैंड लोकसभा सीट के नतीजे आएंगे.
सुबह से ही बढ़त बनाए हैं तबस्सुम
सुबह 8.05 बजे तक पहले रुझान में कैराना सीट पर गठबंधन की तबस्सुम हसन आगे थीं जबकि बीजेपी की मृगांका सिंह दूसरे नंबर पर थीं. इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. चर्चित कैराना सीट पूर्व बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन से खाली हुई थी, जिसके बाद उप चुनाव के लिए बीजेपी ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को इस सीट पर चुनावी मैदान में उतारा गया था. दरअसल, इन उपचुनावों में भाजपा जीत हासिल कर मतदाताओं को यह संदेश देना चाहती है कि गोरखपुर और फूलपुर में मिली हार केवल अपवाद थी.
महाराष्ट्र के पालघर में राजेंद्र गाविट आगे निकले
महाराष्ट्र में पालघर और भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीटों के उपचुनाव के नतीजे भी आए आ जाएंगे. अगर बात करें पालघर सीट की तो यहां शिवसेना ने पूर्व सांसद चिंतामन वनागा के बेटे श्रीनिवास वनागा को मैदान में उतारा. वहीं, भाजपा ने उनके मुकाबले में राजेंद्र गाविट को टिकट दिया है. राजेंद्र कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं. वैसे पालघर परंपरागत रूप से बीजेपी की सीट रही है. वहीं, स्थानीय स्तर पर बहुजन विकास आघाडी की भी पकड़ है. भंडारा-गोंदिया सीट पर बीजेपी के हेमंत पाटले और एनसीपी ने मधुकर कुकडे के बीच मुकाबला है. यह सीट बीजेपी सांसद नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी.
नागालैंड लोकसभा सीट पर बीजेपी की सहयोगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस के नेता नेफियो रियू जीते थे, लेकिन नगालैंड का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने ये सीट छोड़ दी. इस गठबंधन ने तोखेयो येपथोमी को अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस-नगा पीपुल्स फ्रंट ने सीए अपोक जमीर को अपना प्रत्याशी बनाया है.
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com