-->

Breaking News

गर्मी ने फिर पकड़ी रफ्तार, 42 की तरफ लपका पारा



हवा की दिशा बदली, बादलों का प्रभाव कम
जबलपुर।  हवा की दिशा बदलने और बादलों का प्रभाव कम पड़ते ही गर्मी के तेवर असहनीय हो गए हैं। दिन तो दिन रात तक चैन देने के मूड में नहीं है। बीती रात शहर का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। दिन की स्थिति भी यही है। कल की तुलना आज एक डिग्री पारा ज्यादा चल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी में और प्रचंडता आने की संभावना है। जहां तक बादलों की बात है, तो बादल पूरी तरह छटे नहीं हैं, लेकिन गर्मी पर बादली ज्यादा जोर नहीं मार पा रही है। दो दिनों में बादलों के पूरी तरह छंटते ही प्रचंड गर्मी पड़ने की बात कही गई है।

पारे की चाल हुई तेज
पारा की गति तीन दिन पूर्व कम हुई थी, लेकिन अब पुन: बढ़ गई है। बदली के बावजूद गर्मी पड़ रही है। इसका कारण वातावरण में नमीं का बढ़ना है। आज सुबह आद्रता घटकर 36 प्रतिशत हो गई। दोपहर 12 बजे ये बढ़ कर मात्र 38 प्रतिशत ही हो पाई थी। फलत: सुबह से ही लोगों को पसीने से परेशान होना पड़ा। तापमान सुबह सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा 28.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अभी प्रदेश में सबसे गर्म शहर मंडला, खरगौर और शाजापुर है। यहां 44 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा रहा है।

इसलिए बदला मौसम
शहर सहित आसपास के क्षेत्रों का मौसम बदलने का कारण नार्थ-वेस्ट एमपी के ऊपर बना सिस्टम है। इस पर भी हवाओं की दिशा बदल गई। दो दिन पहले भी गर्मी का बड़ा सिस्टम बना था, लेकिन तब बादलों ने पारे की रफ्तार रोक ली थी। अब पुन: तेज गर्मी का सिस्टम बन रहा है। कल का तापमान 41.7 तक पहुंच गया था। आज दोपहर 12 पर पारा 38.6 है, जबकि कल इसकी छलांग 37.6 डिग्री था। ऐसा माना जा रहा है कि आज पारा 42 डिग्री पार रहेगा। गत वर्ष आज के दिन पारा क्रमश: 41.8 और 25.4 डिग्री सेल्सियस था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com