ग्वालियर में AP एक्सप्रेस की 4 बोगियों में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री
ग्वालियर: नई दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही एपी एसी एक्सप्रेस के 2 कोच बी6 और बी7 में सोमवार (21 मई) को आग लग गई. हालांकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. ट्रेन में ग्वालियर के नजदीक आग लगी, जिसके बाद ट्रेन के 2 डिब्बे इसकी चपेट में आ गए. आग लगने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालियर के सभी रेल अधिकारी मौके पर पहुंच गए. आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. एक्सप्रेस में सवार सभी यात्रियों को सावधानी से उतार लिया गया है.
एपी एसी एक्सप्रेस दिल्ली से विशाखापट्टनम जा रही थी. आग लगने की यह घटना ग्वालियर के बिरला नगर इलाके के पास हुई. घटना के समय आंध्र एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्पीड बहुत कम थी, जिसकी वजह से आग ज्यादा नहीं फैली.हादसे में 10 से 12 यात्रियों के घायल होने की खबर है. ट्रेन के फायर रेटेंडेट कोच की वजह से ट्रेन की बोगियों पर असर नहीं हुआ. जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 11 बजकर 47 मिनट पर ट्रेन संख्या 22416 के बी6 कोच में हुई.
उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया, 'ग्वालियर में एपी एक्सप्रेस में आग लगी है. ट्रेन के जिस हिस्से में आग लगी है उसको अलग कर दिया गया है. आगे के हिस्से को ग्वालियर बढ़ा दिया गया. पीछे के हिस्से को बिरलानगर रेलवे स्टेशन पर ही छोड़ दिया गया है. आग पर काबू के लिए फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां पहुंची हैं. किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है.'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com