-->

Breaking News

23 मई काे CM की शपथ लेंगे कुमार स्वामी, कई दिग्गज नेताआें काे भेजा न्याैता



बैंगलोर : जेडी (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी बुधवार काे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ समाराेह में उन्हाेंने बसपा सुप्रीमाे मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेताआें काे विशेष रूप से आमंत्रित हाेने का न्याैता भेजा है। इससे पहले भाजपा नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वासमत से पहले ही अपना इस्तीफा सौंप दिया।

एच.डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को राज्यपाल से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित होगा।" शपथ ग्रहण समारोह की गेस्ट लिस्ट भी तैयार हो गई है। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा अध्यक्ष मायावती और अन्य को आमंत्रित किया है। कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार की दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

कुमारस्वामी ने कहा, "ममता बनर्जी, चंद्रबाबू नायडू और के चंद्रशेखर राव ने मुझे बधाई दी। मायावती जी ने भी मुझे आशीर्वाद दिया है। मैंने सभी क्षेत्रीय नेताओं को शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है। मैंने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को भी व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है।"

कुमारस्वामी ने कहा कि आज रात जेडीएस और कांग्रेस के नेताओं के साथ एक बैठक कर सरकार को आसानी से चलाने की अपनी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही सूत्रों का यह कहना है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री कांग्रेस पार्टी से होंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com