-->

Breaking News

संभाग को ओ.डी.एफ. करना प्राथमिकता - आयुक्त श्री जैन अब एस.डी.एम. राजस्व एवं विकास कार्यों में भी निभायेंगे सक्रिय सहभागिता

संभाग को ओ.डी.एफ. करना प्राथमिकता - आयुक्त श्री जैन

अब एस.डी.एम. राजस्व एवं विकास कार्यों में भी

निभायेंगे सक्रिय सहभागिता

अनूपपुर /शहडोल संभाग को ओडीएफ करना पहली प्राथमिकता है। इस कार्य में एसडीएम समन्वयक अधिकारी की भूमिका में रहेंगे। सीईओ जनपद पंचायत ग्राम पंचायतवार शौचालय निर्माण के लक्ष्य तथा उपलब्ध संसाधन यथा मिषन की उपलब्धता, निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा दैनिक प्रगति की जानकारी के साथ ही पर्याप्त संख्या में पे्ररक तैयार करेंगे। संभाग के सभी कलेक्टर स्वयं दैनिक रूप से प्रगति की समीक्षा करें तथा जहां भी लापरवाही पाई जाये संबंधितों के विरूद्ध सख्त अनुषासनात्मक कार्यवाही करें। उक्ताषय के निर्देष आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने आज विकास कार्यों की संभाग स्तरीय बैठक में कही। बैठक में कलेक्टर शहडोल श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव, कलेक्टर उमरिया श्री माॅल सिंह, कलेक्टर अनूपपुर श्रीमती अनुग्रह पी., सीईओ जिला पंचायत शहडोल श्री एस.कृष्ण चैतन्य, सीईओ जिला पंचायत उमरिया श्री आषीष वषिष्ठ तथा सीईओ जिला पंचायत अनूपपुर सलोनी सुडाना, संयुक्त आयुक्त विकास श्री जे.के.जैन, समस्त एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अधीक्षण यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री ए.पी.सिंह सहित प्रधानमंत्री सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने कहा कि सभी अधिकारी एजेण्ट आॅफ चेंज बनकर कार्य करें। हमारे कार्यों से लोगों की तकदीर बदले, हम गरीबों के जीवन में परिवर्तन लाने के लक्ष्य के साथ अपनी सेवाएं दें। उन्होने कहा कि जलसंरक्षण एक ऐसा उपाय है जिसके माध्यम से हम जहां धरती माॅं की कोख को हरा-भरा कर सकते हैं वहीं विभिन्न रूपों में आय का साधन बना सकते हैं। हमें जिले वार संभाग के हर तालाब, स्टाॅप डैम, खेत-तालाब सहित अन्य जल संरचनाओं को सूची बद्ध करके उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिये एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा। इसके साथ ही बहती हुई जलधारा को रोकने हेतु श्र्रृंखला बद्ध चेकडैम का निर्माण स्थानीय संसाधन के माध्यम से करना चाहिए। संभाग के भूगोल को ध्यान रखते हुये खेत-तालाब अच्छी संरचना हो सकती है। आपने कहा कि जहां भी उत्खनन कार्य हो रहा हो वहां गड्ढो को तालाब का आकार देकर संरचना को सुरक्षित करें जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो। इसी तरह विभिन्न निर्माण कार्यों में उपयोग की जाने वाली मिट्टी एवं मुरूम खनन की स्वीकृति ऐसे स्थानों पर दी जाये जहां जलसंरचना का निर्माण उपयुक्त हो। कमिष्नर श्री जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना से हम गांवों को एक तरफा सड़क से जोडते हैं। यदि छोटी-छोटी सड़कों का निर्माण कर दिया जाये तो गांव डबल कनेक्टिविटी से जुड़ जाएंगे तो दूरी कम होगी, सड़कों पर लोड कम होगा तथा लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। आपने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में शांतिधाम एवं खेल मैदानों का निर्माण कराया जाये। शांतिधाम व्यवस्थित हों, लोगों को बैठने की व्यवस्था हो, पेयजल की व्यवस्था हो तथा वहां वृक्षारोपण कर उन्हें हरा-भरा किया जाये। इसी तरह जिन ग्रामों में खेल मैदान बनाये जा रहे हैं वहां खेल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाये, यदि संभव हो सके तो खेल प्रषिक्षक भी उपलब्ध कराये जायें। उन्होने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा। किसी भी क्षेत्र से किसी भी अधिकारी की षिकायत नहीं मिलना चाहिए। सभी अमला अच्छे माहौल में काम करके संभाग को विकास की दिषा में नई गति देने मंे जुट जायें। किसी तरह की लापरवाही या षिकायत पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com