-->

Breaking News

विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक

विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को किया गया जागरूक

अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा -8770089979

महिलाओें को सशक्त बनाने, हितों की देखभाल व उनका संरक्षण करने मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन होटल गोविंदम अनूपपुर में किया गया है। शिविर के प्रथम दिवस में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर सुनील जैन ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाये अपने सुरक्षा और अधिकार को लेकर सशक्त हो। आपने सभी महिलाओं से कहा कि समस्या चाहे घरेलू हिंसा हो या समाजिक आप पुलिस हेल्प लाई 100 नम्बर डायल करें। माताऐं अपने बच्चों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाये और उनसे सभी प्रकार की जानकारियां पूछे। शिविर में आपने प्रशासनिक कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शासन द्वारा महिलाओं के कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करवायैं


जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा ने बेटी बचाओं योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, सशक्त वाहिनी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। आपने कहा कि ‘‘पहले नारी का कल्याण तभी बनेगा देश महान‘‘ समाजिक जीवन यापन कर रही महिलाये अपनी समस्याये छुपाये नहीं बल्की आगे आकर शासन द्वारा बनाये गये कानून व्यवस्था से अपनी समस्या का समाधान करें। स्वास्थ्य विभाग के डाॅ0 बीडी अंसारी ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि महिलाये अपने स्वास्थ्य की देखभाल अच्छी तरह से करे एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा गंभीर रहें।     एडवेाकेट हनुमान शरण तिवारी ने महिलाओं के अधिकार और महिलाओं के हित में कानून विषय पर जानकारी दी। इस अवसर पर अंजू सिंह बघेल सदस्य राज्य महिला आयोग की निज सचिव श्रीमती अनिता राय, प्रमिला वाजपेयी सदस्य राज्य महिला आयेाग के निज सचिव श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती संध्या सुमन राय सदस्य राज्य महिला आयोग की निज सचिव श्रीमती मधुवाला चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर सुनील जैन, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी मंजूषा शर्मा, डाॅ0बीडी अंसारी सहित चयनित प्रतिभागी उपस्थित थे।


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com