शौचालय व आवास निर्माण में कोताही पडेगी भारी जिला पंचायत सीईओ ने दिये निर्देश
शौचालय व आवास निर्माण में कोताही पडेगी भारी
जिला पंचायत सीईओ ने दिये निर्देश
अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -87700089979
जिला पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती, सलोनी सिडाना ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ के सभागार में क्षेत्र अंतर्गत पंचायत अमले की बैठक लेकर शासन के प्राथमिकता की योजना स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शत्प्रतिशत शौचालय निर्माण व लक्ष्य के विरूद्ध सभी स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सिडाना, ने शौचालय एवं आवास निर्माण की गति धीमे होने पर असंतोष व्यक्त किया, उन्होने समीक्षा में प्रगति नगन्य पाये जाने पर अमले का वेतन कटौती करने के संबंध में निर्देशित किया। उन्होने कहा कि, निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण न कराने वाले पंचायत अमले के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। बैठक में एस.डी.एम पुष्पराजगढ श्री बालागुरू के. जनपद पंचायत के सीईओ राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी, ए.ई. डी.एस. भदौरिया, बी.डी.ओ., ए.पीओ. सहित मैदानी अमला उपस्थित था।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com