ई-नीलामी पर अब मिलेगी आधा प्रतिशत मंडी टैक्स की छूट
उज्जैन : कृषि उपज मंडी उज्जैन ई-नीलामी प्रोजेक्ट (राष्ट्रीय कृषि बाजार) हेतु चयनित जिंसों की खरीदी पर अब आधे प्रतिशत मंडी शुल्क की छूट दी जावेगी। उक्त जानकारी प्रशिक्षण के दौरान भोपाल से आये स्टेट कोर्डिनेटर श्री रजत शर्मा द्वारा आये हुए व्यापारियों एवं किसानों को दी गई। श्री शर्मा द्वारा प्रशिक्षण में राष्ट्रीय कृषि बाजार अंतर्गत प्रवेश से लेकर, लॉट क्रियेशन, नीलामी, तौल एवं भुगतान की सम्पूर्ण व्यवस्था समझाई गई तथा ई-नाम के तहत तय की गई व्यवस्था में व्यापारी द्वारा ऑनलाइन खरीदी करने किसानों का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट गेट वे के माध्यम से करने पर 2 प्रतिशत के स्थान पर डेढ़ प्रतिशत ही मंडी शुल्क देय होगा। इसकी जानकारी भी उपस्थित व्यापारियों एवं किसानों को दी गई प्रशिक्षण में म.प्र. अनाज तिलहन व्यवसाई संघ के महामंत्री प्रकाश तल्लेरा, अनाज तिलहन व्यवसायी संघ के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सचिव जीतेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष संतोष गर्ग, सांसद प्रतिनिधि सतीश राजवानी, वरिष्ठ व्यवसायी गोविन्द खंडेलवाल, हजारी लाल मालवीय, अंतिम जैन, किसान प्रतिनिधि विक्रम सिंह पटेल, *मंडी सचिव राजेश गोयल* एवं मंडी अधिकारी प्रवीण चौहान, जीतेन्द्र वास्केल आदि उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com