-->

Breaking News

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी

 अनूपपुर/प्रदीप मिश्रा -  दिनांक 26.05.2018 को 11.00 बजे से पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार जैन द्वारा समस्त थाना/चैकी प्रभारी जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अपराध गोष्ठी कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल अनूपपुर में ली गई। सर्वप्रथम श्रीमान् पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के अच्छे कार्यों का जिक्र करते हुये थाना जैतहरी के अपराध क्रमांक 127/18 धारा 302 ताहि0 में थाना प्रभारी श्री दिलीप कुमार दाहिया एवं एसडीओपी अनूपपुर श्री उमेष गर्ग को बधाई दिया गया तत्पष्चात जिला अनूपपुर के नवागत एसडीओपी श्री एसएन प्रसाद एवं निरीक्षक रामेष्वर वैष्य का स्वागत किया गया । इसके बाद आगामी आने वाले त्यौहारो एवं किसान आन्दोलन  केा मद्देनजर रखते हुये अपने अपने थाना क्षेत्रों में होटल ,लाॅज, राजकीय सीमाएॅ ,संदिग्धों की चेकिंग , पेट्रोलिंग ,गस्त में विषेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिषा निर्देष दिये गये है, एवं लंबित गंभीर अपराध जो के अतंर्गत लंबित प्रकरण, एससी,एसटी एक्ट एवं सीएमहेल्प लाईन/महिला हेल्प लाईन की षिकायतों एवं लंबित मामलो कि थानावार समीक्षा कर त्वरित निराकरण हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारी/थाना प्रभारियों को निर्देष दिए गए अपराध गोष्ठी के दौरान शहडोल जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री आईपी कुलश्रेष्ठ द्वारा वाले त्यौहारो एवं किसान आन्दोलन को मद्देनजर रखते हुये अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देषित किया गया है कि अपने अपने थाना क्षेत्रों में मुख्य मुख्य स्थानों एवं सम्पर्ण बल एवं सुरक्षा इंतजाम के साथ डियूटी पर तैनात रहेंगें। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखतें हुये उनका विडियों रिकार्डिंग करेंगें व अपने थाना क्षेत्र में शाम से मध्य रा़ित्र तक वाहन चेकिंग लगाएगें त्यौहारों केे मद्देनजर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करने , तेज गति से वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री ,सट्टा, जुआ एवं गांजा/पशु तस्करी  पर प्रभावी कार्यवाही करें। इसके अलावा गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण कराया जाना सुनिष्चित करेंगें एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था जिसके अंतर्गत स्कूलों की चेकिंग, सीसीटीव्ही कैमरों को चालू हालत में चालू करवायें एवं रात्रि गष्त नियमित रूप करेंगे इसके अलावा जिला अनूपपुर के नवागत कलेक्टर श्री मती अनुग्रह पी द्वारा मीटिंग में जिले के सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारिंयों से रूबरू हुयी सभी को अपना सम्पर्क नंबर की जानकारी दी किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल देने को कहा गया एवं सभी को एक साथ सामंजस्य बनाकार काम करने की आग्रह के साथ आगामी आने वाले त्यौहारो एवं किसान आन्दोलन  केा मद्देनजर रखते हुये सुरक्षा के संबंध में निर्देष दिया गया इसके बाद अनूपपुर पुलिस की परम्परा अनूपपुर प्रत्येक माह में जिन अधिकारी/कर्मचारियों का जन्म हुआ है उन सभी का एक साथ केक काटकर व गिफ्ट दिया जाकर जन्म दिवस मनाया जाता है उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुये मीटिंक के बाद श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, कलेक्टर अनूपपुर, एडीएम अनूपपुर, एवं समस्त एसडीएम, तहसीलदार, की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में सउनि लायक सिंह व आरक्षक विनोद मरावी का केक काटकर जन्म दिवस मनाया गया । जिनकों कलेक्टर श्री मती अनुग्रह पी द्वारा गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया अपराध गोष्ठी में अति0पु0अधि0 वैष्णव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (पु)अनूपपुर उमेष गर्ग, कोतमा एसएन प्रसाद, पुष्पराजगढ़ श्री मलखान सिंह, मुख्यलिपिक आर0आर0एस0 धुर्वे, रक्षित निरीक्षक कमलेष परस्ते, डीएसबी प्रभारी जितेन्द्र सिंह , समस्त थाना/चैकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहें।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com