-->

Breaking News

20 से ज्यादा महिलाओं से यौन शोषण के आरोपी एम.जे. अकबर मप्र से राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ें: सपाक्स



भोपाल : मी—टू कैंपेन के तहत 20 से अधिक महिलाओं ने पूर्व केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। श्री अकबर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है पर अभी भी वे राज्यसभा सांसद हैं। सपाक्स पार्टी की उपाध्यक्ष पूर्व आईएएस डॉ. वीणा घाणेकर ने मांग की है कि श्री अकबर मप्र की राज्यसभा सीट से भी इस्तीफा दें। सपाक्स पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एम.जे. अकबर के इस्तीफे को जनता और देश की महिलाओं की जीत बताया है। सपाक्स पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि मध्यप्रदेश की जनता की इस आवाज को नहीं सुना जाता है तो पार्टी इस मुद्दे को आम जनता को बताएगी कि मी—टू कैंपेन में जिस प्रकार के आरोप श्री अकबर पर लगे हैं उनसे प्रदेश की जनता और महिलाएं आहत हुई है। उपाध्यक्ष श्रीमती घाणेकर ने कहा कि श्री अकबर मध्य प्रदेश से राज्य सभा की सीट पर से भी इस्तीफा दें अन्यथा सपाक्स पार्टी इस मुद्दे पर शांत नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में वैसे भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

सपाक्स पार्टी के महासचिव हरिओम गुप्ता ने भी कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं अब पार्टी के केन्द्रीय मंत्री महिलाओं की सुरक्षा के स्थान पर उनके शोषण में शामिल हो गए हैं। यह संपूर्ण महिला जगत के लिए अपमान की बात होगी जो ऐसे व्यक्ति को किसी भी राजनीतिक पद पर रखा जाता है। भाजपा को उनसे तत्काल राज्यसभा सदसय पद से भी इस्तीफा लेना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com