-->

Breaking News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा की मांग। फिल्म का विरोध पुरे भारत में विप्र समाज को करना चाहिए ब्राह्मण समाज को फिल्म में बदनाम करने की कोशिश है यह कोशिश कामयाब नहीं होने देगे -अशोक भरद्वाज प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा  की मांग। फिल्म का विरोध पुरे भारत में विप्र समाज को करना चाहिए ब्राह्मण समाज को फिल्म में बदनाम करने की कोशिश है 

यह कोशिश कामयाब नहीं होने देगे -अशोक भरद्वाज प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा 


आर्टिकल 15 की फ़िल्म को लेकर सम्पूर्ण भारत मे विरोध देखने को मिल रहा है ब्राह्मण समाज ने बताया की यह  सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए यह फ़िल्म चलाया जाएगा जिसे ब्राह्मण समाज का कहना है चलने नही दिया जाएगा राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने  जिला प्रभारी से निवेदन है कि, आप लोग अपने -अपने अधिकार क्षेत्र/जनपदों में आर्टिकल 15 का विरोध करें। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपे ।हर जिले में और हर स्तर पर इसका  विरोध होना चाहिए। फिल्म उत्तर प्रदेश के बदायूँ में हुए दो दलित बालिकाओं के साथ बलात्कार और बाद में हत्या पर आधारित है, जिसके मुख्य आरोपी किसी अन्य जाति  के लोग थे। इससे ब्राह्मण का कोई लेना देना नही था फिर भी फ़िल्म में बलात्कारियों को ब्राह्मण बताया गया है। यह ओछी मानसिकता ही नहीं साजिश को दर्शाता है । सिनेमा अत्यंत सशक्त माध्यम है और यह समाज का दर्पण होता है। यदि इस फ़िल्म में जातीय नाम नहीं बदले गये तो भविष्य में इसे ब्राह्मणों द्वारा किया गया कुकृत्य समझा जायेगा। इसलिए फ़िल्म से सारे जाति सूचक शब्द हटाये जाने चाहिए, ऐसी प्रार्थना ज्ञापन में होनी चाहिए।
आर्टिकल 15: समानता के संदेश के नाम पर निरपराध जाति विशेष को बदनाम करने की कोशिश।
राष्ट्रीय ब्राम्हण युवजन सभा आठ प्रदेशों में फिल्म का विरोध करेगा और सभी जगह सिनेमाघरों में फिल्म लगे तो विरोध करें अशोक भारद्वाज अध्यक्ष मध्यप्रदेश राष्ट्रीय बाृहामण युवजनसभा

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com