-->

Breaking News

प्रदेश सरकार के खिलाफ शहडोल भाजपा का घंटानाद आंदोलन आज - प्रदेश की कमलनाथ सरकार को नींद से जगाने के लिए शहडोल भाजपा आज करेगी जिला कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव। हजारों की संख्या में घंटा घड़ियाल शंख आदि साथ लेकर शहडोल पहुचेंगे भाजपा कार्यकर्ता।

प्रदेश सरकार के खिलाफ शहडोल भाजपा का घंटानाद आंदोलन आज -

प्रदेश की कमलनाथ सरकार को नींद से जगाने के लिए शहडोल भाजपा आज करेगी जिला कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव।

हजारों की संख्या में घंटा घड़ियाल शंख आदि साथ लेकर शहडोल पहुचेंगे भाजपा कार्यकर्ता।

शहडोल।प्रदीप मिश्रा -8770089979

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 11 सितंबर को शहडोल में भी आगामी कार्यक्रमों के प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रीवा सांसद श्री जनार्दन मिश्रा जी के मार्गदर्शन में एवं जिला अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा जी के नेतृत्व में कुंभकर्णी नींद में सो रही प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए घंटानाद आंदोलन किया जायेगा। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री अजय प्रताप सिंह एवं शहडोल लोकसभा सीट से सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने कहा है कि देश में पहली बार किसानों के मान सम्मान और उनके माली हालत को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लागू की। एक करोड मध्यप्रदेश के किसानों को इसका लाभ मिलता, परंतु प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद किसानों का नाम केन्द्र को नही भेजा, जिसके कारण किसानों को 6000 का लाभ नहीं मिल सका। श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना लागू करके किसानों को मान धन देने की योजना बनायी है। किसान को 60 वर्ष के बाद प्रतिमाह 3000 रूपए का लाभ मिलेगा। जब-जब राज्य और केन्द्र सरकारों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब तब गरीबो का काम किया, वही कांग्रेस ने देश और प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया। 2003 के पूर्व दिग्विजय सिंह ने प्रदेश को बंटाढार प्रदेश बनाया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया।पर अब फिर प्रदेश में भष्टाचार बढ़ गया है। लूट, खसोट वाली सरकार यह सरकार मध्य प्रदेश को फिर बदहाल बनाने में अग्रसर है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश को केवल बर्बाद और तबाह किया है। मध्यप्रदेश मे कर्जमाफी का वादा करके सत्ता में आयी कांग्रेस ने आज तक किसानों का कर्ज माफ नहीं किया है। सरकार मदमस्त होकर कुंभकर्णी नींद में सो रही है और प्रदेश में बिजली सस्ती होने की बजाय पहले से कहीं अधिक महंगी हो गई है। इस सरकार ने किसानों को, गरीबों को, हर वर्ग को केवल लूटने का काम किया है।

सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 11 सितंबर को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में घंटानाद आंदोलन किया जा रहा है। 


घंटानाद आंदोलन के लिए शहडोल जिले के प्रभारी भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री चंद्रेश द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने नौजवानों को 4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की बात कही थी लेकिन आज तक पता नहीं चल पा रहा है। प्रदेश सरकार ने भाजपा सरकार की सभी लोककल्याणकारी योजनाएं बंद करके गरीबों के साथ छल किया है। साथ ही साथ कांग्रेस सरकार लगातार भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।
कांग्रेस ने इतने तबादले कर दिए कि स्कूल के स्कूल खाली हो गए। पैसे ले लेकर तबादले हो रहे है। सभी के रेट तय हो गए है। यही हाल हर विभाग का है प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चल रहा है। ये साफ है कि पैसा देकर जो अधिकारी आयेगा, वह कैसे काम करेगा। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की दमनकारी नीतियों को उखाड फेंकने और प्रदेश की जनता के हित की लड़ाई के लिए के लिए 11 सितम्बर को पूरे प्रदेश में घंटानाद करने का निर्णय लिया है। महिला, युवा, किसान सहित सभी वर्ग के लोग कलेक्टर घेराव कर प्रदेश की कमलनाथ सरकार को कुंभकरणी नींद से जगायेगे। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 11 सितंबर को शहडोल जिला मुख्यालय में भी घंटानाद आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता घंटा, ढोल एवं मजीरा इत्यादि बजाकर सरकार को नींद से जगाने का प्रयास करेंगे। शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष श्री इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से 11 सितंबर को घंटानाद आंदोलन में बड़ी से बड़ी संख्या में घंटा, घड़ियाल व शंख इत्यादि के साथ 12.30 बजे शहडोल पहुंचने एवं आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com