-->

Breaking News

जैविक खाद के उपयोग से बढ़ाएं खेती की उर्वरकता आईजीएनटीयू में खाद के अनुप्रयोग पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

जैविक खाद के उपयोग से बढ़ाएं खेती की उर्वरकता
आईजीएनटीयू में खाद के अनुप्रयोग पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

अमरकटंक / अनूपपुर / प्रदीप मिश्रा -8770089979

किसानों को खाद के सही प्रयोग के बारे में जागरूक बनाने के उद्देश्य से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैविक खाद के अधिक से अधिक उपयोग और मृदा की उर्वरकता को बढ़ाने के बारे में कई सुझाव दिए गए मुख्य अतिथि लुप्त प्रायः भाषा केंद्र के निदेशक प्रो. दिलीप सिंह ने अमरकटंक और आसपास के क्षेत्रों  की परंपरागत कृषि पद्धतियों के बारे में विचार प्रकट करते हुए कहा कि यहां जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने दुनियाभर में जैविक खेती के उत्पादों की मांग का जिक्र करते हुए स्थानीय किसानों से जैविक खेती पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया। केवीके के प्रमुख डॉ. एस.के. पांडेय ने केंद्र द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और खेती की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विषय विशेषज्ञ डॉ. अनिता ठाकुर ने मृदा के स्वास्थ्य में सुधार और फसल पोषण में मिट्टी परीक्षण की महत्वता के बारे में किसानों को बताया। कृषि प्रसार विशेषज्ञ संदीप च्वाहण ने जैविक खाद और इसके प्रभावी उपयोग के बारे में बताया। फसल प्रणाली में दलहनी फसलों के समावेश से होने वाले लाभों के बारे में शस्य विज्ञान विशेषज्ञ सूर्यकांत नागरे ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी। इस अवसर पर अनिल कुर्मी और एस.के. राठौर ने भी किसानों की कई जिज्ञासाओं को शांत किया। कार्यक्रम के पश्चात केवीके ने भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को धान और सोयाबीन की विभिन्न किस्मों, तालाब के माध्यम से जल संरक्षण और अहरह की उन्नत तकनीक से खेती के बारे में जानकारी प्रदान की।

 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com