-->

Breaking News

साहित्यकार डॉ.प्रियंका त्रिपाठी मध्य प्रदेश की 'प्रांतीय सचिव" एवं छत्तीसगढ़ की "प्रभारी" बनी

साहित्यकार डॉ.प्रियंका त्रिपाठी मध्य प्रदेश की 'प्रांतीय सचिव" एवं छत्तीसगढ़ की "प्रभारी" बनी

शहडोल।प्रदीप मिश्रा-8770089979

 साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था "सोपान साहित्यिक संस्था" (पं. क्र.-LUC/01226/2019-2020) के अध्यक्ष श्री राजीव नसीब जी के द्वारा साहित्यकार डॉ.प्रियंका त्रिपाठी की साहित्यिक उपलब्धियों को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश का "प्रांतीय सचिव" एवं छत्तीसगढ़ का "प्रभारी" नियुक्त किया गया है। शहडोल जिले के लिए यह गौरव की बात है कि मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में साहित्यिक गतिविधियों के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए सोपान साहित्यिक संस्था द्वारा डॉ. प्रियंका त्रिपाठी का चयन किया गया। डॉ प्रियंका ने साहित्य के क्षेत्र में निरंतर कई उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। "बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन" के द्वारा "शताब्दी सम्मान" से भी उन्हें अलंकृत किया गया, साथ ही हिमाचल प्रदेश के "सिरमौर कला संगम" द्वारा साहित्यकारों को डॉक्टर परमार की स्मृति पर दिए जाने वाले सम्मान हेतु जी उन्हें चुना गया है। डॉ.प्रियंका वर्तमान में साहित्य के क्षेत्र में दबी छुपी प्रतिभाओं को बाहर निकालने के लिए सतत प्रयासरत हैं । हिमाचल प्रदेश से प्रकाशित हो रही "भाव रश्मियाँ" साझा काव्य संग्रह में भी वो संपादक की भूमिका में है। डॉ प्रियंका का एकल काव्य संग्रह "मैं और तुम" शीघ्र ही प्रकाशित हो रहा है।
डॉ.प्रियंका त्रिपाठी की अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए जिले के सभी वरिष्ठ साहित्यकारों ने अपने शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com