अमरकंटक नर्मदा महोत्सव कन्या पूजन हेतु शासकीय सेवकों ने आगे बढ़कर किया सहयोग पूर्व विधायक कोतमा ने दी एक माह की पेंशन आमजन भी आगे आकर करें सहयोग
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव कन्या पूजन हेतु शासकीय सेवकों ने आगे बढ़कर किया सहयोग पूर्व विधायक कोतमा ने दी एक माह की पेंशन
आमजन भी आगे आकर करें सहयोग
अनूपपुर /प्रदीप मिश्रा - 8770089979
अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी 2020 तक किया जाना है। इस दौरान धार्मिक गतिविधियों के साथ स्थानीय जनजातीय समूहों की सांस्कृतिक गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र को विश्व स्तर में पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु यहां की संस्कृति, प्रकृति एवं कला से आमजनों को अवगत कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम में समाजसेवियों, शासकीय सेवकों एवं आमजनों का बढ़-चढ़ कर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में पूर्व विधायक कोतमा मनोज अग्रवाल ने एक माह की पेंशन, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पुष्पराजगढ़ के शासकीय सेवकों ने एक लाख 11 हजार रुपए, उप संचालक पशु पालन ने 11 हजार रुपए अमरकंटक नर्मदा महोत्सव हेतु प्रदान किए। इसके साथ ही कन्या भोज हेतु 100 कन्या भोज के लिए आईटीडीपी परियोजना संचालक पुष्पराजगढ़ आनंद मिश्रा ने 11 हजार रुपए एवं उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता ने 2100 रुपए दान दिए।
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने समस्त इच्छुक नागरिकों, समाजसेवियों से अनुरोध किया है कि अमरकंटक नर्मदा महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सहयोग करें।
कन्या पूजन एवं भोज हेतु सहयोग अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 में नर्मदा जयंती 01 फरवरी 2020 को सामूहिक कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन किया जाएगा। कन्या पूजन एवं भोज हेतु सहयोग प्रदान करने के लिए इच्छुक नागरिक कार्यालयीन समय में संयुक्त कलेक्ट्रेट महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनोद परस्ते (मो.नं. 9425890156) से संपर्क कर सहयोग राशि जमा कर सकते हैं। समस्त सहयोगकर्ताओं को अमरकंटक नर्मदा महोत्सव की रशीद भी प्रदान की जाएगी। 10 कन्याओं के भोज हेतु एक हजार रुपए, 21 कन्याओं के भोज हेतु 2100 रुपए, 50 कन्याओं के भोज हेतु 5100 रुपए और 100 कन्याओं के भोज हेतु 11 हजार रुपए का दान इच्छुक नागरिक कर सकते हैं।
108 कुण्डीय हवन में सहभागिता हेतु अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 2020 में क्षेत्र की सुख, समृद्धि, खुशहाली हेतु 02 फरवरी 2020 को 108 कुण्डीय हवन का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक नागरिक हवन में सहभागिता हेतु स्थानों का आरक्षण कर सकते हैं। इस हेतु कार्यालयीन समय में संयुक्त कलेक्ट्रेट कृषि विभाग कार्यालय में उप संचालक कृषि एन.डी. गुप्ता (मो.नं. 9425147209) से संपर्क कर आवश्यक राशि जमा करने पर स्थानों का आरक्षण किया जा सकेगा। एक व्यक्ति हेतु 151 रुपए एवं 5 व्यक्तियों हेतु 501 रुपए की राशि जमा करनी होगी। इसके साथ ही इच्छुक नागरिकों को हवन के साथ धोती-कुर्ता, साड़ी पहनना अनिवार्य होगा।
महा आरती में सहभागिता हेतु अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 31 जनवरी से 02 फरवरी 2020 के दौरान प्रतिदिन रामघाट में मां नर्मदा की भव्य संगीतमय महा आरती का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मां नर्मदा की जीवन पर आधारित लेजर वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इच्छुक नागरिक महा आरती में सहभागिता हेतु आरक्षण करा सकते हैं। एक व्यक्ति हेतु 151 रुपए एवं 5 व्यक्तियों हेतु 501 रुपए की राशि जमा करनी होगी। सामान्य नागरिक अपने स्तर से भी आरती कर सकते हैं। टैªकिंग गतिविधि हेतु पंजीयन अमरकंटक नर्मदा महोत्सव 31 जनवरी से 02 फरवरी 2020 के दौरान प्रतिदिन चिन्हित चार रूटों में टेªकिंग गतिविधि का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शंभू धारा से पंच धारा, पंच धारा से कपिलधारा, कबीर चबूतरा से धोनीपानी तथा धोनीपानी से सोनमूड़ा हेतु टेªकिंग दल जाएंगे। टेªकिंग दल में सहभागिता हेतु इच्छुक युवा एवं नागरिक अपना पंजीयन करा सकते हैं। दलों को प्रातः नाश्ता, प्रशिक्षित टेªनर के साथ टेªकिंग गतिविधि एवं दोपहर का भोजन दिया जाएगा। एक व्यक्ति के पंजीयन हेतु 150 रुपए, 5 व्यक्तियों के दल हेतु 500 रुपए और 10 व्यक्तियों के दल के पंजीयन हेतु 900 रुपए की राशि जमा करनी होगी। इच्छुक नागरिक कार्यालयीन समय में एसडीओ वन विभाग पुष्पराजगढ़ एम.एस. मरावी(मो.नं. 9893488179) से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com