भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपचुनाव प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक संपन्न | MP NEWS
कांग्रेस के भ्रम के प्रति जनता को जागरूक करे पिछड़ा वर्ग मोर्चा : शर्मा
पिछड़ा वर्ग मोर्चा हर बूथ तक सतत संपर्क और संवाद करे : भगत
भोपाल। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जिस तरह सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम किया था, गुना में हुई घटना के संबंध में जिस प्रकार कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है, वह इस बात का प्रमाण है कि आगामी उपचुनाव में भी कांग्रेस सामाजिक विद्वेष फैलाने का काम करेगी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा हर बूथ तक पहुंचे और कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम के प्रति जनता को जागरूक करे, कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करे। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी एवं सह प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुहास भगत ने भी बैठक को संबोधित किया।

उपचुनाव में पिछड़ा मोर्चा की निर्णायक भूमिका
श्री शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव महत्वपूर्ण हैं और इनमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा की निर्णायक भूमिका है। इस चुनाव को योजनाबद्ध तरीके से जीता जा सकता है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट करके चुनाव में उतरे। उन्होंने कहा कि मोर्चा के विधानसभा प्रभारी एवं सहप्रभारी सतत् संवाद करें और सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार करें। जनता को बताएं कि कांग्रेस ने किस प्रकार सत्ता में रहते हुए भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई सामाजिक सरोकार से जुड़ी योजनाओं को बंद किया था। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा समाज के प्रबुद्धजनों, प्रमुखों के साथ नये युवाओं को अपने साथ जोड़े, क्योंकि युवा ऊर्जा के साथ काम करेंगे, जो जीत का आधार बनेगा।
कांग्रेस झूठ बोलने में एक्सपर्ट
कांग्रेस झूठ बोलने में एक्सपर्ट
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून कहीं भी गरीब विरोधी नहीं है, लेकिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इसे गरीब विरोधी बताती हैं। सीएए पर कांग्रेस ने घृणित राजनीति करने की कोशिश की, लेकिन जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आई। कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं, वे लगातार झूठ बोलकर भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि यही कांग्रेस के नेता कहा करते थे कि भाजपा कभी राम मंदिर नहीं बनाऐगी, धारा-370 नहीं हटाएगी लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कुशलता के कारण राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक दिशा में पहुंचा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री जी ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस राजनीति करती आई है, मोदी जी ने उन्हें समाप्त कर दिया।
लोगों से सतत संपर्क और संवाद करें : सुहास भगत
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है, इसमें पिछड़ा वर्ग मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मोर्चा सामाजिक दृष्टि से बूथ स्तर तक सतत संपर्क और संवाद स्थापित करे। जनप्रतिनिधियों और प्रमुख लोगों से तालमेल बैठाकर अधिक से अधिक नीचे स्तर तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सामाजिक ताने-बाने को मजबूत किया है। सामाजिक योजनाओं का क्रियान्वयन किया, इनका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे और वह जागरूक हो, यह दायित्व पिछड़ा वर्ग मोर्चा का है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाहा ने चुनाव की दृष्टि से मोर्चा के विधानसभा प्रभारी एवं सहप्रभारियों की भूमिका की चर्चा करते हुए मोर्चा द्वार किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोर्चा उपचुनाव में अपनी भूमिका का निर्वाहन प्राणपण से करेगा। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी एवं सह प्रभारी उपस्थित थे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com