-->

Breaking News

3 महीने में 6 बार पेट्रोल में लगी आग

नई दिल्ली | कीमतों में इजाफा न किए जाने के पेट्रोलियम मंत्री के दावे से इतर शनिवार देर रात तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ा दीं।पेट्रोल के दाम 2.35 रुपए/लीटर और डीजल के दाम में 50 पैसे/लीटर बढ़ गए। स्‍थानीय टैक्स जोड़ने के बाद लखनऊ में पेट्रोल 2.97 रुपए जबकि डीजल 60 पैसे महंगा हो गया।

नई कीमतें शनिवार आधी रात से लागू कर दी गई हैं। पेट्रोल अब 81.11, डीजल 56.43 रुपये/लीटर में मिलेगा। पेट्रोल की कीमत तीन महीने में छठी बार बढ़ाए गए हैं।घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ी तेल कंपनियों ने फिलहाल सब्सिडी सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी न करते हुए थोड़ी राहत दी है।

लेकिन नॉन सब्सिडी सिलेंडर में 59 रुपये और कॉमर्शियल श्रेणी के सिलेंडर में 100 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों ने कमजोर होते रुपये और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें बढ़ने से हो रहे घाटे की भरपाई को इस बढ़ोतरी का कारण बताया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com