-->

Breaking News

30 साल बाद फिर शुरू होगा अमिताभ और रेखा का सिलसिला

मुंबई। एक साथ कई यादगार फिल्में देने वाले अमिताभ बच्चन और रेखा की जोड़ी 30 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर दिखाई दे सकती है। करीब तीन दशक पहले दोनों आखिरी बार यश चोपड़ा की फिल्म 'सिलसिला' में साथ नजर आए थे।फिल्म दो 'अनजाने' में दोनों ने पहली बार एक साथ काम किया था। उसी दौरान दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। 1981 में सिलसिला के रिलीज होने के बाद दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी। मगर यह सब अब अतीत की बातें हो गई हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो फिल्म 'वेलकम' के सीक्वल 'वेलकम बैक' में दोनों साथ नजर आ सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक फिल्म निर्माता फिरोज नाडियाडवाला और निर्देशक अनीज बज्मी दोनों के संपर्क में हैं। अमिताभ को डॉन का किरदार ऑफर किया गया है जो 2007 में रिलीज वेलकम में फिरोज खान ने निभाया था। रेखा को फैशन डिजाइनर का किरदार ऑफर किया गया है।बज्मी ने कहा, 'अमिताभ ने अपने फिल्मी करियर में लगभग सभी किरदार निभाए हैं, लेकिन मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि यह किरदार उनके लिए खास होगा। यह फिरोज द्वारा निभाए गए किरदार से बड़ा भी होगा।' उन्होंने रेखा को प्रस्ताव दिए जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, अगले कुछ दिनों में मेरी योजना अमिताभ-रेखा से मिलने की है।

सूत्रों के मुताबिक रेखा और अमिताभ दोनों में से किसी ने भी साथ काम करने को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। फिल्म में दोनों के कुछ दृश्य साथ में होंगे। अमिताभ और रेखा ने 18 फिल्मों में एक साथ काम किया था।
दोनों ने कसमें वादे, मुकद्दर का सिकंदर, राम बलराम, खून पसीना, गंगा की सौगंध, मिस्टर नटवरलाल, सुहाग समेत कई हिट फिल्में दी। वेलकम में जहां अक्षय कुमार, कट्रीना कैफ, अनिल कपूर और नाना पाटेकर प्रमुख भूमिका में थे वहीं वेलकम बैक में जॉन अब्राहम और श्रुति हसन की जोड़ी दिखेगी। जबकि नाना और अनिल अलग किरदार में नजर आएंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com