-->

Breaking News

अमेरिका में 40-वर्षीय सिख की गोली मारकर हत्या

वाशिंगटन: न्यूजर्सी में एक गैस स्टेशन में काम करने वाले 40 वर्षीय-सिख सुरिन्दर सिंह गोली मारकर हत्या कर दी गई। न्यूजर्सी की स्थानीय पुलिस ने सुरिन्दर की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों के बारे में सूचना देने वाले को 8,000 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की है।

भारत के मूल निवासी सिंह की उम्र 40 साल थी और पिछले 14 साल से वह वुडबरी स्थित गार्डन स्टेट फ्यूल में सहायक का काम करते थे। सिंह की हत्या के दो आरोपियों की न्यूजर्सी में व्यापक तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध का स्केच भी जारी किया है।

बताया जाता है कि दो आरोपियों में से एक अश्वेत पुरुष है, जिसका वजन करीब 150 पाउंड, लंबाई 5 फुट 7 इंच है और उसके पास एक छोटी हैंडगन थी। हत्या के बाद आरोपी छोटी गाड़ी में बैठ कर भाग गए। पुलिस के अनुसार, सिंह को दो गोलियां मारी गईं।नॉर्थ अमेरिकन पंजाबी एसोसिएशन ने एक बयान में आरोप लगाया है कि अमेरिकी कानून एजेंसियां देश में सिख समुदाय की जानमाल की रक्षा करने में नाकाम हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com