-->

Breaking News

‘सत्याग्रह’ के बाद पत्रकारों को बेहतर समझ पाई: करीना

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘सत्याग्रह’ में भूमिका निभाने के बाद अब वे पत्रकारों को बेहतर समझने लगी हैं। 32 वर्षीय अभिनेत्री प्रकाश झा की राजनैतिक थ्रिलर फिल्म में एक टेलीविजन रिपोर्टर (पत्रकार) की भूमिका निभा रही हैं जो फिल्म में दिखाए जाने वाले पूरे आंदोलन पर निगाह रखती है।

करीना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस भूमिका को निभाकर ही मैंने जाना कि पत्रकारिता और पत्रकारों को बहुत सारी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। यह काफी मुश्किल है। ‘सत्याग्रह’ में उनकी (पत्रकार की) भूमिका निभाकर अब मैं उन्हें बेहतर समझती हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।

उन्होंने कहा कि मेरी भूमिका काफी रोचक है। मैं सारे आंदोलन की आवाज बनी हूं। मेरा मानना है कि आज मीडिया ही देश की आवाज है। सही सूचना और सत्य के लिए हम सभी उन्हीं पर निर्भर करते हैं। ‘सत्याग्रह’ में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी और अमृता राव भी हैं।

करीना इससे पहले फिल्म ‘तलाश’ में बड़े पर्दे पर दिखी थीं, जिसमें उनके साथ आमिर खान थे। करीना का कहना है कि फिल्म के नाम ‘सत्याग्रह’ से ही ये पता चलता है कि फिल्म उभरते हुए मध्यवर्ग की भ्रष्टाचार और अन्यायपूर्ण व्यवस्था के खिलाफ बेहद शांतिपूर्ण तरीके से लड़ाई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com