-->

Breaking News

बहादुर मलाला को अंतर्राष्‍ट्रीय बाल शांति पुरस्‍कार

हेग। लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठाने वाली 16 वर्षीय मलाला यूसुफजर्इ को 2013 के अन्‍तर्राष्‍ट्रीय बाल शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया जायेगा। जिसकी घोषणा नीदरलैंड के संगठन किड्स राइट्स ने की है। मलाला को यह पुरस्‍कार 2011 नोबल शांति पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली महिला अधिकार कार्यकर्ता तवाकुल रहमान आने वाली 6 सितंबर को प्रदान करेंगी। संगठन के अनुसार मलाला ने लड़कियों की शिक्षा के लिए आवाज उठायी है और आज पूरी दुनिया में इस कार्य के लिए एक पहचान बन चुकी हैं। यह संगठन बहादुर और प्रतिभावान बच्‍चों को सम्‍मानित करती है।

यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने के कारण ही मलाला पर पाकिस्‍तान के तालिबानियों ने हमला कर दिया था। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल मलाला को ब्रिटेन ले जाया गया, जहां उसका लंबे समय तक इलाज चला और आज वह पूरी तरह स्‍वस्‍थ है। मलाला ने पिछले दिनों संयुक्‍त राष्‍ट्र में नोबल पुरस्‍कार के प्रतिभागी के तौर पर भाषण भी दिया था।मलाला के बहादु‍री भरे काम के लिए संयुक्‍त राष्‍ट्र ने 12 जुलाई को पूरे विश्‍व भर में 'मलाला दिवस' मनाने की घोषणा की। हालांकि इन सबके बावजूद पाकिस्‍तान में अभी भी कुछ संगठन इसका विरोध करते हैं तो कुछ लोग मलाला का सम्‍मानित होना राष्‍ट्र और लड़कियों की शिक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण मान रहे हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com