-->

Breaking News

आसाराम बापू रात में इंदौर में गिरफ्तार

नई दिल्ली। 12 दिन के हाइवोल्टेड ड्रामे के बाद आखिरकार नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी आसाराम बापू को गिरफ्तार कर लिया गया। कल आधी रात के करीब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जोधपुर पुलिस ने आसाराम को इंदौर के आश्रम में गिरफ्तार किया। आईबीएन7 को गिरफ्तारी के वक्त आसाराम और जोधपुर पुलिस के बीच हुई बातचीत की एक्सक्लूसिव जानकारी पता लगी है। आसाराम लगातार पुलिस से ये गुहार लगा रहे थे कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाए। और उन्हें सरेंडर करने के लिए मोहलत दी जाए। लेकिन पुलिस ने आसाराम को मोहलत देने से मना कर दिया। इस दौरान आसाराम बेहद डरे हुए थे।

सोनिया और राहुल गांधी को चुनौती देने वाले आसाराम इस दौरान ज्यादातर खामोश ही रहे और जांच में किसी तरह का सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके बाद पुलिस आसाराम को लेकर गाड़ी में बिठाकर इंदौर के एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां भी आसाराम ने अपने चेहरे को कपड़े से ढक रखा था। आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर पुलिस आसाराम को लेकर जोधपुर रवाना हो गई। एयर इंडिया की फ्लाइट से पहले आसाराम को दिल्ली लाया गया। आसाराम करीब 9.20 बजे दिल्ली पहुंचे इसके बाद उन्हें जोधपुर ले जाया जाएगा। जहां पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

जोधपुर पुलिस आसाराम को लेकर इंदौर से रवाना हो चुकी है, जोधपुर के लिए सीधी फ्लाइट नहीं है लिहाजा आसाराम को दिल्ली के रास्ते जोधपुर ले जाया जाएगा। आसाराम की गिरफ्तारी के साथ ही 12 दिन से चला आ रहा आसाराम की लुकाछिपी का खेल खत्म हो गया। जानकारी के मुताबिक आसाराम को रात भर कड़ी सुरक्षा के बीच इंदौर एयरपोर्ट पर रखा गया था। आसाराम को इंदौर से फ्लाइट के जरिए पहले दिल्ली लाया जाएगा, इसके बाद पुलिस उन्हें अपने साथ जोधपुर ले जाएगी। आईबीएन 7 से बातचीत में जोधपुर पुलिस के डीसीपी अजय लांबा ने कहा कि आज शाम तक पुलिस आसाराम को लेकर जोधपुर पहुंच जाएगी। जोधपुर में ही आसाराम से पूछताछ की जाएगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com