-->

Breaking News

पथराव BJP की बौखलाहट का सूचक: दिग्विजय

इंदौर | कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश के धार जिले के कुक्षी कस्बे में अपने काफिले पर कथित भाजपा कार्यकर्ताओं के पथराव पर कहा कि यह हमला इसलिये किया गया, क्योंकि सूबे का सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के सम्मेलनों में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने से बौखला गया है।दिग्विजय ने कहा कि क्षाबुआ क्षेत्र में पिछले दो दिन से हमारे सम्मेलनों में हजारों लोगों की भीड़ जुट रही थी। इससे बौखलाकर मेरे काफिले पर हमला किया गया। हमलावर जय श्री राम और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमले के दौरान हमारी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिये गये और गाली-गलौज की गयी।

उन्होंने कहा कि हमें प्रशासन की ओर से बताया गया था कि कुछ लोग हमें काले झंडे दिखाना चाहते हैं। मुझे अफसोस है कि इस सूचना के बावजूद हमारे काफिले की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया गया। पुलिस को हमारे काफिले पर हमला करने वाले लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार करना चाहिये। कांग्रेस महासचिव ने आसाराम प्रकरण में आरोप लगाया कि विवादास्पद प्रवचनकर्ता को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का संरक्षण हासिल है। उन्होंने कहा कि आसाराम (नाबालिग लड़की के यौन शोषण मामले में) जांच से भाग क्यों रहे हैं। उन्हें जांच का सामना करते हुए पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराना चाहिये।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com