आसाराम कही नहीं भागे, स्वास्थ्य ठीक होते ही आएंगे सामने: नारायण साई
नई दिल्ली। किशोरी से दुष्कर्म मामले में आसाराम पर बढ़ते कानूनी शिकंजे
में बीच शनिवार को उनके बेटे नारायण साई ने उनका बचाव करते हुए कहा कि
आसाराम कहीं भागे नही है और वह स्वास्थ्य ठीक होते ही सामने आएंगे। नारायण
साई ने कहा कि आशाराम इंदौर में ही हैं वे न्यायपालिका का सम्मान करते हैं।
उन्होंने कहा कि जोधपुर पुलिस आसाराम से पूछताछ कर सकती है और वह जांच में
सहयोग भी करेंगे। साथ ही नारायण साई ने मीडिया से माफी भी मांगी।
इससे पहले गिरफ्तारी से बचने के लिए आसाराम के इधर उधर भागने की खबरें आ
रही थी। इसी बीच आज उनके समर्थकों ने मीडियाकर्मियों से जमकर मारपीट की।
एक निजी चैनल के पत्रकार के साथ समर्थकों ने मारपीट की। पुलिस के मुताबिक
आसाराम इंदौर आश्रम में नहीं हैं। किसी फार्म हाउस में छुपे होने की आशंका
जताई जा रही है। वहीं, सामाजिक कार्यकता तहसीन पूनावाला ने आसाराम की
जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान तक कर दिया है।
अपने गुरुकुल की नाबालिग छात्र से दुष्कर्म मामले में फंसे आसाराम बापू
गुरुवार को पूछताछ के लिए जोधपुर पुलिस के समक्ष नहीं पेश हुए। उनके पुत्र
नारायण सांई के मुताबिक गुरुवार रात से उनकी तबीयत खराब है, जिसके चलते वह
कहीं जाने की अवस्था में नहीं हैं। वहीं समय सीमा समाप्त होने के बाद
जोधपुर पुलिस की एक टीम आसाराम की गिरफ्तारी के लिए भोपाल रवाना हो गई।
हालांकि डीसीपी अजय लांबा का कहना है कि पूछताछ में संतुष्टि नहीं मिलने पर
ही गिरफ्तारी की जाएगी। आसाराम ने कहा था कि जेल भेजे जाने की स्थिति में
वो अनशन शुरू कर देंगे क्योंकि वो षडयंत्र के तहत उन्हें दिए जाने वाले
भोजन पर भरोसा नहीं कर सकते।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com