पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, जवान घायल
जम्मू। अखनूर के प्लांवाला सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास
नाकाम होने से बौखलाए पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में भारी गोलीबारी की,
जिसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। पुंछ जिले में गोलीबारी कुछ थमते ही
पाकिस्तानी ने गुरुवार रात करीब 10.45 बजे जम्मू जिले के प्लांवाला में
नियंत्रण रेखा से आतंकियों के एक दल को घुसपैठ करवाने की कोशिश की।
अंधेरे की आड़ में मनावर पोस्ट पीपी 13 के पास पहुंच चुके आतंकियों को
सेना की 28 राजपूत के सर्तक जवानों ने देखते ही ललकारा। इस पर आतंकी
गोलीबारी करते हुए वापस भाग गए, जिन्हें कवर देने के लिए पाकिस्तानी
चौकियों से भी गोलीबारी शुरू हो गई।
पाकिस्तान की ओर से 649 मोहयद पोस्ट और टावर नंबर 12 से शुरू हुई
गोलीबारी सुबह 6.15 बजे तक जारी रही। रात तीन बजे के बाद पाकिस्तान की ओर
80 एमएम के गोले भी दागे गए। इस गोलीबारी में सेना का जवान अमित सिंह घायल
हो गया।
उसकी हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए सेना के
अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसी बीच, भारतीय सेना की ओर से भी
पाकिस्तानी गोलीबारी का उचित जवाब दिया गया। भारी गोलीबारी के चलते
नियंत्रण रेखा से सटे गांवों में दशहत का माहौल है। सुबह सेना के
अधिकारियों ने दौरा कर हालात का जायजा लिया। सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश
को देखते हुए सेना ने क्षेत्र में हाई अलर्ट कर दिया है। सीमा से सटे छन्नी
दिवानो, बदवाल और गिगरड़ियाल में सुबह सेना ने किसानों को तारबंदी से सटी
जमीनों में जाने से भी रोक दिया।
सीमा पर आतंकियों की तलाश जारी :-
मंजाकोट सेक्टर के गंभीर और चंबा क्षेत्र में आतंकियों की तलाश में
सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को तीसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी रखा, लेकिन
उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार, पाक सेना की लगातार
गोलीबारी के बीच काफी संख्या में आतंकी सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में
प्रवेश कर चुके हैं। उनकी तलाश में सुरक्षाबल चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं।
सबसे पहले 23 अगस्त को सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि ठंडी कस्सी,
पुल्लियां में सात से अधिक आतंकियों को देखा गया है। अब तीन दिन पहले
सुरक्षाबलों को फिर सूचना मिली कि दस से अधिक आतंकियों के दल को मंजाकोट
सेक्टर के गंभीर व चंबा क्षेत्र में देखा गया है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com