-->

Breaking News

आसाराम की तबीयत बिगड़ी

भोपाल | एक नाबालिग लड़की के कथित यौन शोषण के आरोप में फंसे धर्मगुरु आसाराम बापू अचानक स्वास्थ्य खराब होने की वजह से शुक्रवार को जोधपुर जाकर पुलिस के सामने समर्पण नहीं करेंगे।आसाराम के पुत्र नारायण सांई ने गांधीनगर स्थित आसाराम आश्रम पर संवाददाताओं को बताया कि तबीयत अचानक खराब होने की वजह से उनके पिता आज जोधपुर नहीं जा सकेंगे। आज के लिए उनकी विमान की टिकट आ चुकी थी, लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से वह नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि जोधपुर पुलिस द्वारा दर्ज प्रकरण में वह (आसाराम) पूरी तरह सहयोग करने को तैयार हैं। यह पूछने पर कि तबीयत खराब होने पर क्या चिकित्सकों का इलाज चल रहा है, उन्होंने बताया कि आसाराम अंग्रेजी दवाएं नहीं लेते हैं, उनका इलाज वैद्यराज करते हैं और पंचकर्म चिकित्सा के लिए उन्हें बुलाया गया है। कई बार पूछने पर भी उन्होंने यह नहीं बताया कि आसाराम को क्या बीमारी है। बदले हुए हालात में आसाराम अब जोधपुर कब जाएंगे, इस सवाल के जवाब में नारायण सांई मौन साध गए और संवाददाता सम्मेलन से उठकर चले गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस प्रकरण से लगे मानसिक और भावनात्मक आघात की वजह से उनके (नारायण सांई) ससुर देव किशनानी का गत बुधवार ह्रदयाघात से निधन हो गया। दिवंगत देव किशनानी यहां आसाराम आश्रम के संचालक भी थे। उन्होंने आसाराम के समर्थकों का भी आह्वान किया कि वे सभी धैर्य बनाए रखें। उल्लेखनीय है कि आसाराम एवं उनके पुत्र नारायण सांई कल सुबह यहां देव किशनानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सूरत से यहां आए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com