-->

Breaking News

मतदाता-सूची संबंधी जानकारी सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री जयदीप गोविंद ने बताया कि सीईओ की वेबसाइट पर सभी जिलों की मतदाता-सूची संबंधी नवीनतम जानकारी को अपलोड किया जा चुका है। कोई भी मतदाता वेबसाइट पर नाम से या एपिक-कार्ड के नम्बर से अपना नाम सर्च कर सकते हैं। प्रदेश में सभी जिलों में राजनैतिक दलों की उपस्थिति में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) 16 अगस्त तक पूरी की जा चुकी है। सभी ईवीएम का गोडाउन में सुरक्षित भण्डारण किया गया है, जहाँ उनकी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिये संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। श्री गोविंद ने यह जानकारी आज यहाँ अपने कार्यालय से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोग और विभिन्न राज्यों की वेबसाइट में मतदाताओं को सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी सेवाओं की उपलब्धता को लेकर की गई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दी।

श्री जयदीप गोविंद ने आयोग को फार्म-20 डाटा और उम्मीदवारों के एफिडेविट, गूगल मेप पर मतदान-केन्द्रों के सीमांकन, मतदान केन्द्रों पर संचार साधनों की उपलब्धता, उनके युक्ति-युक्तकरण, मतदान-केन्द्रों पर सुविधाओं की उपलब्धता और सीईओ, डीईओ, आरओ के स्तर पर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और आई.टी. मेनपॉवर की उपलब्धता आदि के बारे में भी जानकारी दी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com