दिल्ली गैंगरेपः गहरे हुए पीड़िता के मां-बाप के जख्म, कहा- 'हमारे साथ हुआ घिनौना खेल'
नई दिल्ली | दिल्ली गैंगरेप में पहला फैसला हो चुका
है. नाबालिग को सजा तो मिली, लेकिन उसकी सजा से हर कोई असंतुष्ट है. 16
दिसंबर की रात जिस मां-बाप की बेटी के साथ इस नाबालिग ने दरिंदगी की थी,
उन्होंने इस फैसले को नकार दिया है. जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने नाबालिग को
तीन साल की सजा सुनाई और एक बार फिर पीड़ित छात्रा के मां-बाप के जख्म हरे
हो गए.पीड़ित छात्रा के पिता ने इस फैसले पर निराशा जताते हुए कहा, 'हमारे
साथ एक बहुत ही घिनौना खेल हुआ है. एक लड़की के साथ बलात्कार भी हुआ उसका
मर्डर भी हुआ और हमारी कोर्ट ने उसे छोड़ दिया.'
पीड़ित छात्रा के
पिता ने नाबालिग को मिली तीन साल की सजा पर कहा, 'ये सजा नहीं बल्कि उसको
एकदम बा-इज्जत छोड़ा गया है. हमारे लिए ये कोई सजा नहीं है. हमारी अर्जी
मंजूर हो या नहीं, हम ऊपरी कोर्ट में जाएंगे.वहीं पीड़िता की मां ने कहा,
'इस फैसले को हम स्वीकार नहीं करते हैं. हम ऊपरी अदालत में जाएंगे. इस
फैसले से जनता में गलत संदेश जा रहा है कि नाबालिग को सजा नहीं मिलेगी, वो
चाहे किसी के साथ दरिंदगी करे या किसी को मार ही डाले.'

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com