-->

Breaking News

हमला पूर्व नियोजित था: अजय सिंह

भोपाल | मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने धार जिले में दिग्विजय सिंह पर हुए हमले को सत्तारुढ़ भाजपा नेताओं द्वारा कराया गया सुनियोजित हमला बताया है.धार जिले के कुक्षी कस्बे में शुक्रवार को दिग्विजय सिंह के काफिले पर कथित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव किया था.नेता प्रतिपक्ष ने भोपाल स्थित अपने निवास पर संवाददाताओं से कहा कि उन्हें यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि उनके तथा कांग्रेस महासचिव दिग्विजय पर किया गया हमला पूर्व नियोजित था.सिंह ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं को पहले बताया था कि भाजपा नेताओं की कुक्षी में उन्हें काले झंडे दिखाने की योजना है.

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को कोई सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई जिसके चलते हमला हुआ.उन्होंने कहा कि हमले से हम डरने वाले नहीं हैं और भाजपा सरकार की असफलताओं को हम उजागर करते रहेंगे.इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा है कि उनके काफिले पर पथराव, भाजपा की बौखलाहट का सूचक है.उन्होंने कहा कि यह हमला इसलिये किया गया, क्योंकि सूबे का सत्तारूढ़ दल कांग्रेस के सम्मेलनों में हजारों की संख्या में लोगों के जुटने से बौखला गया है.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com