सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का, निफ्टी 5850 के करीब
मुंबई | एशियाई बाजारों में बिकवाली और मुनाफावसूली के दबाव से घरेलू
बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी,
ऑयल एंड गैस और पीएसयू शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हो रही है। हालांकि
रियल्टी, मेटल, ऑटो, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, फार्मा, टेक्नोलॉजी और आईटी
शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। दिग्गज शेयरों की पिटाई के बावजूद मिडकैप
और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है।फिलहाल बीएसई का 30
शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120 अंक यानि 0.6 फीसदी की गिरावट के
साथ 19,877 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला
प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 37 अंक यानि 0.6 फीसदी टूटकर 5,859 के स्तर पर आ गया
है।
बाजार में कारोबार के इस दौरान आईटीसी, जयप्रकाश एसोसिएट्स,
आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एनटीपीसी और
एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में 2-1.2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई
है। हालांकि मारुति सुजुकी, डीएलएफ, हिंडाल्को, एसीसी, जिंदल स्टील, टाटा
स्टील और सेसा गोवा जैसे दिग्गज शेयरों में 3-1.4 फीसदी की उछाल दर्ज की गई
है।मिडकैप शेयरों में जुबिलंट लाइफ, सन फार्मा एडवांस्ड, पिपावाव डिफेंस,
सुप्रीम इंडस्ट्रीज और इरोस इंटरनेशनल सबसे ज्यादा 6.1-4.2 फीसदी तक मजबूत
हुए हैं। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में रिलैक्सो फूटवियर, पैनिसिया बायोटेक,
सिम्प्लेक्स इंफ्रा, अटलांटा और गुडईयर सबसे ज्यादा 14.7-6.9 फीसदी तक उछले
हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो सीरिया का तनाव घटने से
मंगलवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजारों में तेजी कायम रही। डाओ
जोंस 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 15,191 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक 0.6 फीसदी
की बढ़त के बाद 3,729 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.7 फीसदी के उछाल
के साथ 1,684 पर बंद हुआ।इस समय एशियाई बाजारों में बिकवाली का दबाव ज्यादा
हावी है। हालांकि जापान का बाजार निक्केई 0.7 फीसदी मजबूत हुआ है, और
शंघाई कम्पोजिट में भी 0.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। लेकिन हैंग सेंग
0.1 फीसदी टूटा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.3 फीसदी की गिरावट आई
है।कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.1 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है, जबकि
ताइवान इंडेक्स 0.75 फीसदी तक गिरा है। एसजीएक्स निफ्टी 12 अंक यानि 0.2
फीसदी की गिरावट के साथ 5,899 के स्तर पर नजर आ रहा है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com